1.हाल ही में विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर- 24 अक्टूबर

संबंधित अन्य बातें-

  • यह दिवस विकास की समस्याओं की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए और उनके समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
  • यह दिवस यूनाइटेड नेशन मनाता है।
  • यूनाइटेड नेशन की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी इसलिए 24 अक्टूबर को ही यूनाइटेड नेशन डे मनाया जाता है।
  • यूनाइटेड नेशन का मुख्यालय- न्यूयॉर्क में।
  • यूनाइटेड नेशन के वर्तमान महासचिव(Secretary-general)- एंटोनियो गुटेरेस


2.हाल ही में श्री सत्य साईं सनातन संस्कृति परियोजना की आधारशिला कहां रखी गई है?

उत्तर- जापान।

संबंधित अन्य बातें-

  • हमारे वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस परियोजना की आधारशिला जापान में रखी।
  • जापान की राजधानी- टोक्यो।
  • जापान की मुद्रा- येन।
  • जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री- शिंजो आबे।
  • जापान की संसद का नाम- डाइट।

3.हाल ही में भारत की लक्ष्मी का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

उत्तर- दीपिका पादुकोण तथा पी.वी. सिंधु को।

संबंधित अन्य बातें-

  • भारत की लक्ष्मी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पहल है,इसका उद्देश्य जनकल्याण के लिए राष्ट्र की महिलाओं के योगदान तथा उपयोगिता की सराहना करना है।

4.हाल ही में सिंधु दर्शन युद्धाभ्यास का आयोजन कहां किया गया है?

उत्तर- राजस्थान में।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह युद्ध अभ्यास इंडियन एयर फोर्स तथा इंडियन आर्मी की क्षमता को चेक करने के लिए होता है। इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य यह देखने की ये दोनों सेनाएं युद्ध के दौरान किस प्रकार कार्य करती है।
  • राजस्थान की राजधानी- जयपुर
  • जयपुर को पिंक सिटी गुलाबी शहर कहा जाता है।
  • जयपुर को इस बार यूनेस्को(UNESCO) ने WORLD HERITAGE SITES (विश्व धरोहर स्थल) की लिस्ट में जोड़ लिया है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत।
  • राजस्थान के गवर्नर (राज्यपाल)- कलराज मिश्र।

5.हाल ही में मोहन बागान एथलेटिक क्लब का आजीवन सदस्य किसे चुना गया है?

उत्तर- अभिजीत बनर्जी।

संबंधित अन्य बातें-

  • इन्हें इस बार इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

6.हाल ही में MCC का मानद आजीवन सदस्य किसे चुना गया है?

उत्तर- ग्रीम स्मिथ को।

ग्रीम-स्मिथ
ग्रीम स्मिथ

संबंधित अन्य बातें-

  • ये साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैं।
  • MCC=MARYLEBONE CRICKET CLUB
  • मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) लंदन में एक क्रिकेट क्लब है जिसकी स्थापना 1787 में की गई थी।

7.हाल ही में किस देश के पैरालम्पिक एथलीट मरीकी वरवूर्ट ने 40 साल की उम्र में इच्छा मृत्यु ली है?

उत्तर- बेल्जियम।

संबंधित अन्य बातें-

  • मरीकी वरवूर्ट बेल्जियम देश के थे।
  • ये एक पैरालम्पिक एथलीट थे लेकिन मांसपेशियों की बीमारी से ये बहुत ज्यादा पीड़ित थे एवं पूरे शरीर में इनको बहुत दर्द होता था इसलिए इन्होंने 40 साल की उम्र में इच्छा मृत्यु ली है।
  • ये 14 वर्ष की आयु से एथलीट के कैरियर में थे।

8.हाल ही में Ten Studies in Kashmir History and Politics नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है इसके लेखक कौन है?

उत्तर- काशीनाथ पंडित।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह पुस्तक कश्मीर के इतिहास पर आधारित है।
  • काशीनाथ पंडित जी भारतीय इतिहासकार,शिक्षाविद है तथा पदम श्री पुरस्कार विजेता भी है।
  • कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद यह पहली पुस्तक है जो कश्मीर के इतिहास पर लिखी गई है।

9.हाल ही में दुनिया का सबसे कोलाहलपूर्ण पक्षी किसे घोषित किया गया है?

उत्तर- नर सफेद बेलबर्ड।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह सबसे ज्यादा शोर करने वाला पक्षी है।
  • इसकी आवाज 125.4 डेसिबल की है।

10.हाल ही में किस खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास लिया है?

उत्तर- अभिषेक नायर।

संबंधित अन्य बातें-

  • ये मुंबई के एक प्रसिद्ध ऑलराउंडर थे।
  • इन्होंने भारत के लिए 3 वनडे इंटरनेशनल भी खेले थे और अब इन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

11.हाल ही में प्रवीन कुमार ने वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर- स्वर्ण पदक।

संबंधित अन्य बातें-

  • प्रवीन कुमार ने 48 किलोग्राम वर्ग में फिलीपीन्स के रसेल डियाज को हराकर यह चैंपियनशिप जीती।
  • वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप चाइना के शंघाई में हुई है।

12.हाल ही में विजया बैंक म्यूजियम का उद्घाटन कहां किया गया है?

उत्तर- बेंगलुरु।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह म्यूजियम विजया बैंक के इतिहास और विकास पर आधारित है।
  • विजया बैंक का मुख्यालय- बेंगलुरु में था।
  • इसी वर्ष 1 अप्रैल 2019 को विजया बैंक और दीना बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में मिला लिया गया था।