भारत पर अरबों का आक्रमण-

  • भारत पर अरबों के आक्रमण की जानकारी चचनामा नामक ग्रंथ से प्राप्त होती है यह ग्रंथ अरबी भाषा में लिखा गया है।
  • मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में सन् 712 इस्वी में अरबो ने भारत पर पहला आक्रमण किया तथा सिंध प्रांत पर विजय प्राप्त की।
  • 713 ईस्वी में मोहम्मद बिन कासिम ने मुल्तान को जीतकर बहुत सारा धन इकट्ठा किया और इसका नाम स्वर्ण नगर रख दिया।
  • आक्रमण के समय सिंध प्रांत का शासक दाहिर था।
  • मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध और मुल्तान को जीता लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ पाया।

भारत-पर-अरबों-का-आक्रमण-(मध्यकालीन-भारत)

  • भारत में सर्वप्रथम जजिया कर मोहम्मद बिन कासिम ने भारत के सिंध प्रांत में लगाया था लेकिन अपाहिज, साधु संतों, महिलाओं, ब्राह्मण तथा बच्चों को इस कर से मुक्ति दी गई।
  • इसके बाद जजिया कर लगाने वाला दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान फिरोजशाह तुगलक था।
  • (जजिया कर एक प्रकार का धार्मिक कर हैं)
  • मोहम्मद बिन कासिम ने विष्णु शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक पंचतंत्र का अरबी भाषा में अनुवाद कराया तथा इसे कलिला दमना का नाम दिया।
  • अरब के लोग भारत को हिंदुस्तान कहते थे।
  • भारत पर अरबों का आक्रमण करने का एकमात्र लक्ष्य धन को लूटना तथा इस्लाम धर्म का प्रचार प्रसार करना था।

यह भी देखे-
By CEO & Counsellor :-  PANKAJ JANGID (Author, Science expert and mathematician)

Posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma