यदि किसी संख्या N को x संख्या से भाग देने से कुछ भी शेष न बचे तब वह संख्या N, x से पूर्णता विभाजित होगी।

विभाजिता-का-नियम
विभाजिता का नियम

2 का विभाजिता का नियम

  • कोई भी संख्या 2 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब उसका इकाई का अंक 0 या  2 का गुणज हो।


4 का विभाजिता का नियम- 

  • कोई भी संख्या 4 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब उसके अन्तिम दो अंकों से बनी संख्या 4 से विभाजित हो या अन्तिम दोनों अंक शून्य हो।


8 का विभाजिता का नियम- 

  • कोई भी संख्या 8 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब उसके अन्तिम तीन अंकों से बनी संख्या 8 से विभाजित हो या अन्तिम तीनों अंक शून्य हो।


3 का विभाजिता का नियम- 

  • कोई भी संख्या 3 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब उस संख्या के अंकों का योग 3 से पूर्णतः विभाजित होगा।


9 का विभाजिता का नियम- 

  • कोई भी संख्या 9 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब उस संख्या के अंकों का योग 9 से पूर्णतः विभाजित होगा।



5 का विभाजिता का नियम- 

  • कोई भी संख्या 5 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब उसका इकाई का अंक 0 या 5 होगा।


6 का विभाजिता का नियम- 

  • कोई भी संख्या 6 से पूर्णतः विभाजित होगी, जब वह संख्या 2  से पूर्णतः विभाजित होगी  और उसके अंको का योग 3 से विभाज्य हो अर्थात 
  • वह संख्या 3 और 2 दोनों से विभाजित होनी चाहिए।


7 का विभाजिता का नियम- 

  • 1.कोई भी संख्या 7 से पूर्णतः विभाज्य होगी यदि किसी संख्या में लगातार 3 बार 2 दो अंको की कोई समान संख्या आए। उदाहरण- 626262 , 383838
  • 2. संख्या के इकाई के अंक का दोगुना करके, संख्या के इकाई के अंक को हटाकर प्राप्त हुई संख्या से घटाने पर जो संख्या प्राप्त होती है वह 7 का गुणज होनी चाहिए।
  • उदाहरण- बताइए 348, 7से विभाज्य है?
  • स्टेप1:अंतिम अंक हटा दीजिये जो कि 8 है। अब संख्या बचती है 34
  • स्टेप2:अब 8 को डबल करने पर 16 मिलता है और
  • अब 34 में से 16 घटा दीजिये। 
  • 34 - 16 = 18
  • क्योंकि 18, 7 से विभाजित नहीं है, इसलिए 348 भी 7
  • से विभाजित नहीं है।



10 का विभाजिता का नियम-

कोई भी संख्या 10 से पूर्णतः विभाजित होगी, यदि उसका इकाई का अंक 0 हो।


11 का विभाजिता का नियम

  • 1.यदि किसी संख्या के विषम स्थानों पर स्थित अंकों के योग तथा सम स्थानों के योग का अन्तर 0 या 11 का गुणज है, तो वह संख्या 11 से पूर्णतया विभाज्य होगी।
  • 2.यदि किसी संख्या की पुनरावृति सम में हुई हो, तो वह संख्या 11 से पूर्णतः विभाजित होगी। जैसे-5555


•12 का विभाजिता का नियम

यदि कोई संख्या 3 और 4 से विभाज्य है, तो वह 12 से पूर्णतः विभाज्य होगी।

यह भी देखे-
By CEO & Counsellor :-  PANKAJ JANGID (Author, Science expert and mathematician)

Posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma