1.सोनार (SONAR):-

सोनार-का-सिद्धान्त

  • महासागरों में डूबी हुई वस्तु की स्थिति जानने के लिए सोनार यंत्र का प्रयोग करते हैं।
  • Full form of sonar - SOUND NAVIGATION AND RANGING.
  • यह परावर्तन के नियम पर कार्य करता है, इसमें उच्च आवृत्ति की तरंगों (पराश्रव्य तरंगों) को समुद्र के भीतर भेजा जाता है जो परावर्तित होकर वापिस लौटने पर वस्तु की स्थिति का पता लगाती है। इस यंत्र का प्रयोग नौचालकों द्वारा किया जाता है।


2.फैदोमीटर:-

  • इस यंत्र का प्रयोग समुद्र की गहराई मापने के लिए किया जाता है।


3.ऑडियो मीटर:-

  • ध्वनि की तीव्रता को मापा जाता है।


4.एनीमोमीटर:-

  • इसके द्वारा वायु के वेग मापा जाता है।

5.क्रोनोमीटर:-

  • यह एक ऐसा यंत्र है जिसके द्वारा समय का पूर्ण परिशुद्धता के साथ मापन किया जाता है।
  • ( तापमान, आद्रता और वायुदाब में परिवर्तन होने के बावजूद भी इसका मान भी शुद्ध आता है।)


6.ऑडियो फोन:-

  • इसका प्रयोग सुनने की शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है।


7.अमीटर:-

  • इसके द्वारा विद्युत धारा को मापा जाता है।


8.पाइरोमीटर:-

  • इसके द्वारा दूर स्थित उच्च ताप वाली वस्तुओं का तापमान ज्ञात करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा 800 डिग्री सेल्सियस से अधिक का ताप मापा जाता है। यह स्टीफन के नियम पर कार्य करता है।
  • E अनुक्रमानुपाती -T²


9.टैकियोमीटर:-

  • इसके द्वारा क्षैतिज दूरियां, कोण व दिशाएं मापी जाती है।
  • इसके साथ ही इसके द्वारा वायुयान एवं मोटर नाव की गति भी मापी जाती है


10.मैनोमीटर:-

  • इसके द्वारा गैसों का दाब मापा जाता है।

मैनोमीटर
मैनोमीटर

11.बैरोमीटर:-

  • इसके द्वारा वायुदाब मापा जाता है।


12.हाइड्रोमीटर:-

  • इसके द्वारा जल का घनत्व मापा जाता है।


13.हाइग्रोमीटर:-

  • इसके द्वारा सापेक्ष आद्रता मापी जाती है।
    आद्रतामापी
    आद्रतामापी


14.स्प्रिंग तुला:- 

  • इसके द्वारा भार मापा जाता है।


15.लैक्टोमीटर:-

  • इसके द्वारा दूध की शुद्धता मापी जाती है। अर्थात 
  • दूध का आपेक्षिक घनत्व मापा जाता है जिसके द्वारा दूध की शुद्धता ज्ञात की जाती है।


16.ब्यूटिरोमीटर:-

  • इसके द्वारा दूध या दूध उत्पादों में वसा की मात्रा को मापा जाता है।


17.पोटेंशियोमीटर:-

  • इस उपकरण द्वारा विभवान्तर को मापा जाता है।


18.स्पेक्ट्रोमीटर:-

  • इस यंत्र द्वारा विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के एक विशिष्ट भाग के सापेक्ष प्रकाश के गुणों का मापन किया जाता है।


19.गैल्वेनोमीटर:-

  • इसके द्वारा छोटे परिपथ की लघुधारा को मापने के लिए किया जाता है अर्थात माइक्रोएम्पीयर को मापने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।


20.यूडियोमीटर:-

  • यह प्रयोगशाला उपकरण है इसका प्रयोग गैसीय मिश्रण के आयतन में होने वाले परिवर्तन को मापने के लिए किया जाता है।


21.हिप्सोमीटर:-

  • इसका प्रयोग ऊंचाई मापने के लिए किया जाता है।


22.थर्मोस्टेट:-

  • इसका प्रयोग तापमान को नियमित बनाए रखने के लिए क्या जाता है।


23.स्टेथोस्कोप:-

  • इसके द्वारा हृदय धड़कन (ध्वनि) को सुनने का कार्य किया जाता है।


24.स्फिग्नोमैनोमीटर:-
रक्तचापमापी

  • रक्तचाप को मापने का यंत्र।



25.कैरेटोमीटर:-

  • इसके द्वारा सोने की शुद्धता को मापा जाता है।


26.लक्समीटर:-

  • प्रकाश की तीव्रता मापने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।


लक्समीटर