1.हाल ही में वर्ल्ड के टॉप टेन सीईओ की लिस्ट में कौन शीर्ष पर रहा?

उत्तर- जेन्सेन हुआंग


संबंधित अन्य बातें:-

  • ये अमेरिका की M vedia कंपनी के CEO है यह अमेरिका की एक ग्राफिक कंपनी है।
  • CEO=CHIEF EXECUTIVE OFFICER (मुख्य निष्पादन अधिकारी)
  • यह लिस्ट HBR ने जारी की।
  • HBR=Harvard business review
  • इस लिस्ट में तीन भारतीय भी शामिल थे- 1.एडफ कंपनी के शांतनु नारायण जोकि 6वें स्थान पर रहे। 2.मास्टर कार्ड कंपनी के CEO अजय बांगा सातवें स्थान पर रहे। 3.माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के CEO सत्य नडेला नौवें स्थान पर रहे।

2.हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कौन बने है?

उत्तर- गिरीश चंद्र मुर्मू।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल- आरके माथुर।
  • गोवा के नए राज्यपाल- सत्यपाल मलिक।
  • मिजोरम के नए राज्यपाल- पी.एस. श्रीधरन पिल्लै।
  • 6 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई।

3.हाल ही में दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने?

उत्तर- बिल गेट्स

संबंधित ने बातें-

  • बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक तथा अध्यक्ष है। ये 105.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। इन्होंने अभी तक के सबसे अमीर व्यक्ति जैफ बेजॉस को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • जैफ बेजॉस अमेज़न कंपनी के संस्थापक है इनकी कुल संपत्ति 103.9 बिलियन डॉलर है।
  • ये दोनों अमेरीका के है।


4.हाल ही में केंद्र का पहला कॉमन फाउंडेशन कोर्स "आरंभ" कहां शुरू हुआ?

उत्तर- गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में।

संबंधित अन्य बातें:-

  • यह केंद्र सरकार का पहला कॉमन फाउंडेशन कोर्स "आरंभ" है। जितने भी आईएएस अधिकारी होते हैं, उन्हें यह 6 दिन का "आरंभ" कोर्स करना होगा।
  • इसके अंतर्गत 2019 बैच के 500 IAS ऑफिसरो ने ट्रेनिंग ली।
  • IAS=Indian Administrative Service
  • स्टैचू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति है। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है, जिसकी लंबाई 182 मीटर या 597 फीट है। इसके बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति चीन में स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध है, जिसकी आधार के साथ कुल ऊंचाई 208 मीटर या 682 फुट है।
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
  • गुजरात की राजधानी- गांधीनगर।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री- विजय रुपाणी।
  • गुजरात की राज्यपाल- आचार्य देवव्रत।

5.हाल ही में परमहंस योगानंद पर स्मा्रक सिक्का किसने जारी किया?

उत्तर- निर्मला सीतारमण।

संबंधित अन्य बातें-

  • निर्मला सीतारमण वर्तमान में वित्त मंत्री है।
  • परमहंस योगानंद जी की 125 वीं जयंती पर यह सिक्का जारी किया गया।
  • परमहंस योगानंद जी को पश्चिमी भारत में फादर ऑफ योगा कहां जाता है।
  • इन्हें पश्चिमी भारत के योग गुरु भी कहा जाता है।

6.हाल ही में बांग्लादेश-भारत मैत्री वार्ता का 9वां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?

उत्तर- बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह आयोजन 1 नवंबर 2019 से शुरु होगा। इस दो दिवसीय वार्तालाप में व्‍यापार, निवेश, संचार और परिवहन संपर्क, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस वार्तालाप का उद्देश्‍य इन क्षेत्रों में दोनों देशों के अनुभवों और जानकारी का आदान-प्रदान करना है।
  • बांग्लादेश की राजधानी- ढाका।
  • बांग्लादेश की मुद्रा- टका।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री- शेख हसीना।
  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति- अब्दुल्ला हामिद।

7.हाल ही में रुपे क्रेडिट कार्ड लांच करने के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया?

उत्तर- सऊदी अरब।

संबंधित अन्य बातें-

  • सऊदी अरब की राजधानी- रियाद।
  • सऊदी अरब की मुद्रा- सऊदी रियाल।
  • सऊदी अरब का किंग- शाह सलमान।

8.हाल ही में ICC ने किस खिलाड़ी पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया?

उत्तर- शाकिब अल हसन।

संबंधित अन्य बातें-

  • ये बांग्लादेश की T-20 टीम के कैप्टन है।
  • इन्हे Anti corruption board बैंच को भंग करने के जुर्म में प्रतिबंधित किया गया है।
  • ICC=INTERNATIONAL CRICKET COUNCIL
  • ICC की स्थापना- 1909
  • ICC के चेयर पर्सन- शशांक मनोहर
  • ICC के CEO- मनु साहनी

9.हाल ही में किस देश के पर्वतारोही निर्मल पूर्जा ने दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर- नेपाल।

निर्मल-पूर्जा
निर्मल पूर्जा


संबंधित अन्य बातें-

  • निर्मल पूर्जा एक नेपाली पर्वतारोही और पूर्व गोरखा तथा विशेष नाव सेवा (एसबीएस) के सैनिक है।
  • एसबीएस यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी की एक विशेष बल इकाई है।
  • इन्होंने 189 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया।
  • नेपाल की राजधानी- काठमांडू।
  • नेपाल की मुद्रा- नेपाली रुपया।
  • नेपाल के राष्ट्रपति- विद्या देवी भंडारी।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री- खड़ग प्रसाद शर्मा ओली।

10.हाल ही में भारत के 47 वे मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- जस्टिस अरविंद बोबडे।

संबंधित अन्य बातें-

  • ये 18 नवंबर 2019 को शपथ लेंगे।
  • वर्तमान में हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट में एक मुख्य न्यायाधीश तथा 33 अन्य न्यायाधीश है।
  • सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का वेतन 2,80,000 रुपए प्रतिमाह है। इनका वेतन भारत की संचित निधि से दिया जाता है एवं इनकी पेंशन भी भारत की संचित निधि से दी जाती है।
  • वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई 16 नवंबर 2019 को रिटायर होंगे।

11.हाल ही में हेल्थ प्रीवेंटिव टुल किसने लॉन्च किया है?

उत्तर- फेसबुक।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह अमेरिका में लांच किया गया।
  • यह टूल बॉडी चेकअप के लिए रिमाइंडर देगा और दवाइयां किस जगह पर कितनी कम कीमत में मिल जाएगी उसका सुझाव भी देगा।
  • फेसबुक के सीईओ- मार्क ज़ुकेरबर्ग।

12.हाल ही में वीरेंद्र सिंह यादव किस देश में भारत के अगले राजदूत बने हैं?

उत्तर-इराक।

संबंधित अन्य बातें-

  • इराक की राजधानी- बगदाद
  • इराक की मुद्रा- इराकी दीनार।
  • इराक के राष्ट्रपति- बरहाम सालिह।

13.हाल ही में फ्रेंच ओपन में रजत पदक किसने जीता?

उत्तर- चिराग शेट्टी।

14.हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर कानून बनाने वाला पहला राज्य कौन बना?

उत्तर- तमिलनाडु।

संबंधित अन्य बातें-

  • कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के अंतर्गत फसल उगाने से पहले ही फसल का मूल्य तय कर लिया जाएगा और उसी निश्चित मुल्य पर बाद में फसल को खरीद लिया जाएगा।
  • तमिलनाडु की राजधानी- चेन्नई।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री- के.पलानी स्वामी।
  • तमिलनाडु के राज्यपाल- बनवारी लाल पुरोहित।