1.हाल ही में पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों के लिए दंड मुक्ति समाप्त दिवस कब मनाया गया?

उत्तर- 2 नवंबर।

संबंधित अन्य बातें-

  • इसका उद्देश्य पत्रकारों के विरुद्ध जो हिंसक अपराध होते हैं उनकी सजा को कम करना है।

2.हाल ही में उत्तर पूर्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर- एम.वैंकेया नायडू।

संबंधित अन्य बातें-

  • एम.वैंकेया नायडू भारत के उपराष्ट्रपति है।
  • इसका आयोजन असम के गुवाहाटी में AAPBA द्वारा किया गया। इसमें बहुत सारी बुक स्टॉल लगे जिसमें बहुत सारे विदेशियों ने भी अपने बुक स्टॉल लगाए।
  • AAPBA=ALL ASSAM PUBLISHERS AND BOOKSELLER ASSOCIATION
  • असम की राजधानी- दिसपुर।
  • असम के मुख्यमंत्री- सर्वानंद सोनोवाल।
  • असम के गवर्नर (राज्यपाल)- जगदीश मुखी।

3.हाल ही में कहां भगवान राम पर एक डिजिटल संग्रहालय बनाया जाएगा?

उत्तर- अयोध्या (उत्तर प्रदेश)।

संबंधित अन्य बातें-

  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए इस डिजिटल संग्रहालय का निर्माण कराएंगी।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
  • उत्तर प्रदेश का- 1.राष्ट्रीय- पुष्प प्लस, 2.राष्ट्रीय पशु-बारहसिंघा, 3.राष्ट्रीय पक्षी- सारस या क्रोंच, 4.राष्ट्रीय वृक्ष- अशोक।

4.हाल ही में T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण किसने किया?

उत्तर- करीना कपूर।

संबंधित अन्य बातें-

  • ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मे पुरुष T20 तथा महिला T20 ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
  • T20 WORLD CUP पुरुष तथा महिला दोनों ही 2020 में खेले जाएंगे। ये ऑस्ट्रेलिया में होगे।
  • T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करीना कपूर ने किया।

5.हाल ही में भारत और किस देश के बीच धर्म संरक्षक सैन्य अभ्यास संपन्न हुआ?

उत्तर- जापान।

संबंधित अन्य बातें-

  • इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों पर आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करना है।
  • इसका आयोजन मिजोरम में हुआ।
  • मिजोरम की राजधानी- आइजोल।
  • मिजोरम के मुख्यमंत्री- जोरमथंगा
  • मिजोरम के राज्यपाल- पी.एस. श्रीधरण पिल्लै।
  • जापान की राजधानी- टोक्यो।
  • जापान की मुद्रा- येन।
  • जापान के प्रधानमंत्री- शिंजो आबे।

6.हाल ही में कौन सा शहर UCCN का सदस्य बना?

उत्तर- मुंबई।

संबंधित अन्य बातें-

  • यूनेस्को ने भारत के दो शहरों को UCCN का सदस्य बनाया- 1.हैदराबाद (कुकिंग आर्ट की वजह से), 2. मुंबई (फिल्म मैंकिंग की वजह से)
  • इससे पहले भी तीन शहरों जयपुर,वाराणसी तथा चेन्नई को UCCN सदस्यता मिल चुकी है।
  • UCCN=UNESCO CREATIVE CITIES NETWORK
  • UNESCO=UNITED NATION EDUCATIONAL SCIENTIFIC CULTURE AND ORGANISATION
  • UNESCO की स्थापना- 1945
  • UNESCO का मुख्यालय- पेरिस (फ्रांस)
  • UNESCO के प्रमुख (हेड)- आंद्रे अजोले।

7.हाल ही में UWW अंडर-23 चैंपियनशिप में पूजा गहलोत ने कौन सा पदक जीता?

उत्तर- स्वर्ण पदक।

पूजा-गहलोत
पूजा गहलोत


संबंधित अन्य बातें-

  • यह हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित हुई।
  • UWW=UNITED WORLD WRESTLING

8.हाल ही में किसे आइकॉन ऑफ द गोल्डन जुबली अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर- रजनीकांत।

संबंधित अन्य बातें-

  • गोवा में होने जा रहे 50वें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को आईकॉन ऑफ द गोल्डन जुबली अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  • गोवा की राजधानी- पणजी
  • गोवा के मुख्यमंत्री- प्रमोद सावंत
  • गोवा के राज्यपाल- सत्यपाल मलिक (यह पहले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे)
  • गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर को मनाया जाता है क्योंकि 19 दिसंबर 1961 को गोवा पुर्तगालियों से मुक्त हुआ था।
  • गोवा की स्थापना- 30 मई 1987
  • गोवा क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य तथा जनसंख्या के आधार पर चौथा सबसे छोटा राज्य है।

9.हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे मिला?

उत्तर- इसाबेल हूपर्ट।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह फ्रांस की अभिनेत्री है।
  • इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड हर वर्ष किसी न किसी विदेशी अभिनेता या अभिनेत्री को दिया जाता है।

10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने गुरु नानक देव जी पुरस्कार देने की घोषणा की है?

उत्तर- पंजाब।

संबंधित अन्य बातें-

  • इस पुरस्कार में एक सर्टिफिकेट तथा 11 लॉख रुपए दिए जाएंगे।
  • यह पुरस्कार हर साल दिया जाएगा तथा इस पुरस्कार को देने के लिए एक जूरी बनाई जाएगी जो यह निर्धारित करेगी कि यह पुरस्कार किसको दिया जाएगा।
  • पंजाब में जो शांति को बढ़ावा देगा तथा अंतर्विरोध को कम करेगा उसको यह पुरस्कार दिया जाएगा।
  • पंजाब की राजधानी- चंडीगढ़।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री- कैप्टन अमरिन्दर सिंह।
  • पंजाब के राज्यपाल- विजेंद्र पाल बदनौर‌।

11.हाल ही में इंटेंसिफाइड मिशन इंद्रधनुष 2.0 किसने लॉन्च किया है?

उत्तर- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह।


12.हाल ही में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल की स्थापना करने की घोषणा किसने की?

उत्तर- आईआईटी दिल्ली ने इसरो के साथ मिलकर।

संबंधित अन्य बातें-

  • इसरो(ISRO)=INDIAN SPACE RESEARCH ORGANISATION
  • इसरो की स्थापना- 15 अगस्त 1969
  • इसरो का मुख्यालय- बेंगलुरु (कर्नाटक)
  • इसरो के अध्यक्ष- के. सिवान।
  • सेटेलाइट का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से किया जाता है।

13.हाल ही में किस कंपनी ने पानी बचाने के लिए पुरस्कार जीता?

उत्तर- पेप्सिको इंडिया।

संबंधित अन्य बातें-

  • पेप्सिको इंडिया के सीईओ- रेमन लेगाडा।