1.हाल ही में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया गया?

उत्तर:- 11 मई

राष्ट्रीय-प्रौद्योगिकी-दिवस

संबंधित अन्य बाते:-
  • भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शानदार उपलब्धियों को दर्शाने के लिए हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन 1998 में, भारत ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किया।
  • मुख्य विषय: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को फिर शुरु करने हेतु प्रौद्योगिकी का उपयोग।
  • प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) द्वारा 'RESTART’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • NIT तिरुचिरापल्ली को इस अवसर पर PMRF योजना के तहत एक अत्याधुनिक सुपरकंप्यूटर स्वीकृत किया गया है।

2.हाल ही में ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने कोरोनावायरस के निदान के लिए कौन सी टेस्ट किट का निर्माण किया है?

उत्तर:- कोविड KAVACH ELISA टेस्ट किट।
संबंधित अन्य बाते:- 
  • ICMR- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने कोरोनावायरस के निदान के लिए पहला स्वदेशी एंटीबॉडी-आधारित ELISA परीक्षण किट- COVID KAVACH विकसित किया है।
  • किट से विभिन्न स्थलों पर सत्यापन परीक्षणों में उच्च संवेदनशीलता तथा सटीकता प्रदर्शित हुई है।
  • यह लगभग ढाई घंटे में 90 नमूनों का परीक्षण कर सकता है।
  • ICMR ने रिकॉर्ड समय में "मेक इन इंडिया" के तहत ELISA परीक्षण किट के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए ज़ाइडस कैडिला के साथ भागीदारी की है।

3.हाल ही में हरि शंकर वासुदेवन का निधन हुआ,वे कौन थे?

उत्तर:- प्रख्यात इतिहासकार।

हरि-शंकर-वासुदेवन

संबंधित अन्य बाते:-
  • प्रख्यात इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन (68 वर्ष) का COVID-19 के कारण निधन हो गया।
  • वासुदेवन शैडो ऑफ सब्सटेंस: इंडो-रशियन ट्रेड एंड मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन (2010), और फुटस्टेप ऑफ अफानासी निकितिन: ट्रवेल्स थ्रू यूरेशिया एंड इंडिया इन अर्ली 21 सेंचुरी के लेखक थे।
  • उनका सबसे हालिया प्रकाशन "भारत और अक्टूबर क्रांति: राष्ट्रवादी क्रांतिकारी, बोल्शेविक पावर और लॉर्ड कर्जन का दुःस्वप्न" अध्याय था।

4.हाल ही में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने किसके साथ स्वदेशी COVID-19 वैक्सीन विकसित करने हेतु समझौता किया?

उत्तर:- भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड, बेंगलुरु ने।

ICMR

संबंधित अन्य बाते:-
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड, बेंगलुरु ने COVID-19 के लिए पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने हेतु भागीदारी की है।
  • वैक्सीन को वायरस स्ट्रेन का उपयोग करके विकसित किया जाएगा जिसे ICMR के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे में पृथक किया गया है।
  • ICMR और भारत बायोटेक वैक्सीन के विकास, उसके बाद के पशु अध्ययन और वैक्सीन के नैदानिक मूल्यांकन में तेजी लाने हेतु फास्ट ट्रैक अनुमोदन की मांग करेंगे।

5.हाल ही में महामारी फैलने के दौरान देशों की सख्ती और उपायों के स्तर को दिखाने हेतु किसके द्वारा स्ट्रिन्जन्सी इंडेक्स जारी किया गया?

उत्तर:- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा।

स्ट्रिन्जन्सी-इंडेक्स

संबंधित अन्य बाते:-
  • महामारी फैलने के दौरान देशों की सख्ती और उपायों के स्तर को दिखाने हेतु ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा एक स्ट्रिन्जन्सी इंडेक्स जारी किया गया है।
  • इंडेक्स के अनुसार, भारत ने अपने सख्त उपायों को दूसरों की तुलना में बहुत पहले लागू किया।
  • स्ट्रिन्जन्सी इंडेक्स 0 से 100 तक की संख्या है जो इन संकेतकों को दर्शाता है। उच्च सूचकांक स्कोर उच्च स्तर की कठोरता को इंगित करता है।
  • यह ऑक्सफोर्ड COVID-19 सरकार रिस्पांस ट्रैकर द्वारा उपयोग किए जाने वाले मैट्रिक्स में से एक है।

6.हाल ही में DRDO ने गैजेट्स, पेपर्स और नोटों को सैनिटाइज करने हेतु कौन सा डिवाइस विकसित किया?

उत्तर:- डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावॉयलेट सैनिटाइज़र (DRUVS)

DRUVS-DRDO

संबंधित अन्य बाते:-
  • हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की लैब ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, पेपर्स और करेंसी नोटों को सैनिटाइज करने के लिए ऑटोमैटिक अल्ट्रावॉयलेट डिवाइस विकसित की है।
  • डिवाइस को डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावॉयलेट सैनिटाइज़र (DRUVS) के रूप में नामित किया गया है, जो मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चेक लीफ, चालान, पासबुक, पेपर और लिफाफों को सैनिटाइज करेगा।
  • यह कैबिनेट के अंदर रखी वस्तुओं को अल्ट्रावॉयलेट का 360-डिग्री एक्सपोज़र प्रदान करता है।

7.हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने किन विषय पर एक वर्चुअल टाउन हॉल का आयोजन किया?

उत्तर:- स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था।

भारतीय-उद्योग-परिसंघ

संबंधित अन्य बाते:-
  • भारतीय उद्योग परिसंघ ने'स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था' विषय पर एक वर्चुअल टाउन हॉल का आयोजन किया।
  • उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
  • चर्चा का संचालन महानिदेशक CII चंद्रजीत बनर्जी द्वारा किया गया था।
  • वर्चुअल टाउनहॉल कोविड के बाद की दुनिया पर केंद्रित है जिसे औपचारिक और अनौपचारिक श्रम के बीच द्विभाजन को दूर करने की आवश्यकता होगी।

8.हाल ही में सऊदी अरब ने 1 जुलाई से मूल्य वर्धित कर (वैट) को 5% से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का फै़सला किया है?

उत्तर:- 15%

वैट

संबंधित अन्य बाते:-
  • सऊदी अरब ने 1 जुलाई से मूल्य वर्धित कर (वैट) को 5% से बढ़ाकर 15% करने का फैसला किया है और 1 जून से रहायशी भत्ते की लागत को निलंबित करने का निर्णय लिया है।
  • इसने सरकारी एजेंसियों के लिए कुछ परिचालन और पूंजीगत व्यय को रद्द करने या स्थगित करने का भी निर्णय लिया है।
  • यह वित्त वर्ष 2020 के लिए कई विज़न रियलाइज़ेशन प्रोग्राम्स और प्रोजेक्ट्स को कम करेगा।
  • राष्ट्र के वित्तीय-आर्थिक प्रभाव को बचाने और दूर करने हेतु ये उपाय किए गए हैं।

9.हाल ही में कौन से देश ने कोरोनावायरस का पता लगाने के लिए एंटीजन परीक्षण को मंजूरी दी?

उत्तर:- अेमरिका।

एंटीजन-परीक्षण

संबंधित अन्य बाते:-
  • अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सैन डिएगो के क्विड कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित प्रतिजन परीक्षणों के लिए आपातकालीन प्राधिकरण की घोषणा की।
  • परीक्षण तेजी से 15 मिनट के भीतर नाक गुहा के अंदर स्वाइप से एकत्र किए गए नमूनों में वायरस प्रोटीन के शुरुआती जहरीले निशान-टुकड़े का तेजी से पता लगा सकता है।
  • प्रतिजन परीक्षण FDA द्वारा अधिकृत होने वाला तीसरे प्रकार का परीक्षण है।

10.हाल ही में किसने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला?

उत्तर:- इंदु शेखर।

इंदु-शेखर

संबंधित अन्य बाते:-
  • इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • श्री चतुर्वेदी (1987 बैच के IAS अधिकारी) ने मंत्रालय में आनंद कुमार की जगह ली जिन्होंने पहले संस्कृति मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला था।
  • इस नियुक्ति से पहले, वह झारखंड सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव और अपर सचिव (जलवायु परिवर्तन विभाग) के रूप में सेवारत थे।

posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma