साप्ताहिक करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स - (9th Jan to 15th Jan 2022)

1. विल स्मिथ को 'किंग रिचर्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता (नाटक) श्रेणी में अपना पहला गोल्डन ग्लोब मिला।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
3. भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए है।
4. डेविड बेनेट, एक अमेरिकी व्यक्ति आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर से हृदय प्रत्यारोपण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला व्यक्ति बन गया है।
weekly-current-affairs-9th-to-15-jan-2022

5. यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए भारतीय रेलवे एक नई पहल 'मिशन अमानत' लेकर आया है।
6. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का पासपोर्ट 83वें स्थान पर है, जो 2021 में 90वें स्थान से सात स्थान ऊपर आ गया है।
7. कोच्चि जल मेट्रो परियोजना वाला पहला शहर बन गया है।
8. अब से भारतीय रेलवे के केवड़िया स्टेशन को एकता नगर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।
9. प्रख्यात वैज्ञानिक एस सोमनाथ को 3 साल के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
10. ऑस्ट्रेलियाई वाइन ब्रांड, जैकब क्रीक ने मिताली राज को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
11. लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को एंबेसडर नियुक्त किया है।
12. लाहौर हाई कोर्ट की जज आयशा मलिक पाकिस्तान की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज बनीं।
13. 18वां कचाई लेमन फेस्टिवल 14 जनवरी 2022 को मणिपुर में संपन्न हुआ।
14. मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और विशु का त्योहार 14 जनवरी 2022 को मनाए जाते हैं।
15. 15 जनवरी, 2022 को भारत 74वां सेना दिवस मनाया गया।
16. तमिलनाडु की पर्यावरणविद् सुश्री विनीशा उमाशंकर को भारत में चल रही 16वीं आधिकारिक क्वीन्स बैटन रिले (12-15 जनवरी 2022) के लिए बैटनबियरर के रूप में चुना गया है।