1.हाल ही में आईटीबीपी (ITBP) ने 58वां स्थापना दिवस कब मनाया है?

उत्तर- 24 अक्टूबर

संबंधित अन्य बातें-

  • ITBP=INDIAN TIBET BORDER POLICE
  • आइटीबीपी की स्थापना- 24 अक्टूबर 1962
  • आइटीबीपी का मुख्यालय- नई दिल्ली
  • आइटीबीपी का मोटो- शौर्य दृढ़ता कर्म निष्ठा

2.हाल ही में भारत ने किस देश के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए समझौता किया है?

उत्तर- अमेरिका।

संबंधित अन्य बातें-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिका के साथ समझौता किए हैं।

3.हाल ही में किसने वन टच एटीवीएम (ATVM) शुरू किया है?

उत्तर- भारतीय रेल।

पीयूष-गोयल
पीयूष गोयल

संबंधित अन्य बातें-

  • सेंट्रल रेलवे ने 42 उपनगरीय स्टेशनों पर वन टच एटीवीएम शुरू किया है।
  • ATVM=AUTOMATIC TICKET VENDING MACHINE
  • रेलवे स्टेशनों पर टिकट की लंबी लाइन कम करने के लिए इस मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसकी सहायता से आपको वन टच से टिकट मिल जाएगा।
  • वर्तमान में रेल मंत्री- पीयूष गोयल।
  • स्वतंत्र भारत के पहली रेल मंत्री- जॉन मथाई।


4.हाल ही में भारत सरकार ने किस राज्य के किसानों के लिए विश्व बैंक के साथ 165 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है?

उत्तर- उड़ीसा।

संबंधित अन्य बातें-

  • वर्ल्ड बैंक की स्थापना- 1945
  • 1944 में वर्ल्ड बैंक का चार्टर आया था इसलिए इसकी स्थापना 1944 में भी मानी जाती है।
  • वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय- वॉशिंगटन
  • वर्ल्ड बैंक के वर्तमान अध्यक्ष- डेविड मालपास।
  • उड़ीसा की राजधानी- भुवनेश्वर।
  • उड़ीसा के मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक।
  • उड़ीसा के गवर्नर (राज्यपाल)- गणेशी लाल।
  • उड़ीसा में व्हीलर द्वीप है इसका नाम बदलकर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वीप रख दिया गया है और इसी द्वीप पर अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ है।


5.हाल ही में किसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- हेमन बोर्गोहिन।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह एक प्रख्यात लेखक है।
  • इनको गुवाहाटी में सम्मानित किया गया

6.हाल ही में फिच रेटिंग ने वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्ध दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर- 5.5%

संबंधित अन्य बातें-

  • फिच रेटिंग अमेरिका की एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है।
  • फिच रेटिंग का मुख्यालय- न्यूयॉर्क
  • फिच रेटिंग के वर्तमान CEO (CHIEF EXECUTIVE OFFICER)- पॉल टेलर।

7.हाल ही में जारी इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में कौन शीर्ष पर रहा है?

उत्तर- न्यूजीलैंड।

संबंधित अन्य बातें-

  • इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग वर्ल्ड बैंक ने जारी की।
  • यह 190 देशों की रैंकिंग है।
  • इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड प्रथम स्थान पर एवं सोमालिया अंतिम स्थान पर रहा और भारत 63 वे नंबर पर रहा।
  • न्यूजीलैंड की राजधानी- वेलिंगटन।
  • न्यूजीलैंड की मुद्रा- न्यूजीलैंड डॉलर।
  • न्यूजीलैंड की वर्तमान प्रधानमंत्री- जैसिंडा अर्डर्न।

8.हाल ही में AAI का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- अरविंद सिंह।

संबंधित अन्य बातें-

  • ये एक IAS अधिकारी थे।
  • IAS=Indian Administrative Service
  • AAI=AIRPORT AUTHORITY OF INDIA
  • AAI की स्थापना- 1 अप्रैल 1995
  • AAI का मुख्यालय- नई दिल्ली।

9.हाल ही में DOPO 2018 किसने जारी किया है?

उत्तर- BPRD ने।

संबंधित अन्य बातें-

  • DOPO=DATA ON POLICE ORGANISATION
  • BPRD=BUREAU OF POLICE RESEARCH AND DEVELOPMENT
  • DOPO ने देश भर में उपस्थित सभी राज्यों तथा उन राज्यों की जितने भी पुलिस है,उन राज्यों में क्या आवश्यक है,क्या शर्ते हैं और वहां पर पुलिस में स्त्री तथा पुरुष का अनुपात क्या है और कितने लोगों पर कितने पुलिस है इन सभी डाटा को जारी किया है।

10.हाल ही में किसे सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- इल्हाम तोहती।

संबंधित अन्य बातें-

  • यूरोपीय संसद ने इन्हें ओहिदुरा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के कारण इन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • ओहिदुरा समुदाय चाइना का एक अल्पसंख्यक समुदाय है।
  • ओहिदुरा समुदाय के लिए इन्होंने बहुत से आंदोलन भी किए जिसके कारण चाइना सरकार ने इन्हें जेल भी भेजा था।

11.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया?

उत्तर- उत्तर प्रदेश।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरू की।
  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में जिस भी परिवार में एक कन्या जन्म लेती है तो उसको 15000 रुपये की धनराशि दी जाएंगे किंतु यह धनराशि किस्तों में मिलेगी।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी- लखनऊ।
  • लखनऊ गोमती नदी के किनारे स्थित है।
  • उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय- पशु बारहसिंघा, पक्षी सारस/क्रोच।

12.हाल ही में ग्लोबल बायो इंडिया 2019 की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर- नई दिल्ली।

संबंधित अन्य बातें-

  • ग्लोबल बायो इंडिया सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी हितकर धारको के समूह में से एक है।
  • इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।