1.हाल ही में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कब मनाया गया?

उत्तर- 25 अक्टूबर।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-

  • राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्रत्येक वर्ष 25 अक्टूबर को नहीं मनाया जाता बल्कि यह धनवंतरी दिवस पर अर्थात धनतेरस वाले दिन मनाया जाता है।
  • आयुर्वेद के जनक-भगवान धनवंतरी।
  • इसीलिए धनतेरस वाले दिन आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है।


2.हाल ही में जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल कौन नियुक्त किए गए?

उत्तर- गिरीश चंद्र मुर्मू

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-

  • गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने हैं क्योंकि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश बन गया है इसलिए यहां राज्यपाल और उपराज्यपाल दोनों पद कार्यरत रहते हैं जबकि राज्य में केवल राज्यपाल कार्यरत रहता है।
  • इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर दो भागों में (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल- आर के माथुर (यह भी लद्दाख के प्रथम उप राज्यपाल है)
  • गोवा के नया राज्यपाल- सत्यपाल मलिक।
  • मिजोरम के नया राज्यपाल- पी एस श्रीधरण पिल्लई।


3. हाल ही में किस कंपनी ने Meity स्टार्ट अप समिट 2019 में पुरस्कार जीता है?

उत्तर- भारत-पे।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी- 

  • भारत-पे के ब्रांड अंबेसडर - सलमान खान।
  • जबकि फोन पे के ब्रांड अंबेसडर- आमिर खान।

4. हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कब से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने की घोषणा की है?

उत्तर- 28 अक्टूबर।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी- 

  • वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री- डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह।


5. हाल ही में के आर वाधवानी का निधन हुआ है, वे कौन थे?

उत्तर- पत्रकार।


6. हाल ही में सफेद पानी राफ्टिंग अभियान की शुरुआत कहां की गई?

उत्तर- जोधपुर

काली-धर-बटालियन
काली धर बटालियन

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-

  • इंडियन आर्मी की एक बटालियन, काली धर बटालियन ने अपने 75वे स्थापना दिवस पर जोधपुर सैन्य स्टेशन से इसकी शुरुआत की है तथा उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक 140 किलोमीटर का यह सफेद पानी राफ्टिंग अभियान किया।

7.हाल ही में किस देश ने भारतीय पर्यटकों को वीजा में छूट देने की घोषणा की है?

उत्तर- ब्राजील।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी- 

  • ब्राजील ने भारतीय पर्यटकों को अल्पकाल के लिए वीजा में छूट देने की घोषणा की है।
  • ब्राजील की राजधानी- ब्राजीलिया।
  • ब्राजील की मुद्रा- ब्राजीलियन रिया।
  • ब्राजील के राष्ट्रपति- जेयर बोल्सनारो।


8. हाल ही में किसने विजय हजारे ट्रॉफी जीती है?

उत्तर- कर्नाटक।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी- 

  • कर्नाटक ने तमिलनाडु को 9 विकेट से हराकर यह ट्रॉफी जीती है।
  • कर्नाटक की राजधानी- बेंगलुरु।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री- बीएस येदुरप्पा।
  • कर्नाटक के राज्यपाल- वजूभाई वाला।


9. हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं?

उत्तर- बिल गेट्स

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-

  • इससे पहले अमेज़ॉन के संस्थापक जैफ बेजॉस बन गए थे लेकिन वर्तमान में अब फिर बिल गेट्स जो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक है वही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
  • बिल गेट्स की कुल संपत्ति 105.7 बिलियन डॉलर।
  • जबकि जैफ बेजॉस की कुल संपत्ति 103.9 बिलियन डॉलर है। इस प्रकार जैफ बेजॉस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।


10. हाल ही में किस कंपनी ने प्यूजो मोटरसाइकिल का अधिग्रहण किया है?

उत्तर- महिंद्रा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-

  • प्यूजो फ्रांस की एक टू व्हीलर कंपनी है जिसका अधिग्रहण महिंद्रा कंपनी ने कर लिया है।


11.हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य में 6 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है?

उत्तर- तमिलनाडु।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-

  • तमिलनाडु की राजधानी- चेन्नई।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री- के पलानी स्वामी।
  • तमिलनाडु के राज्यपाल- बनवारीलाल पुरोहित।

12. हाल ही में राजभाषा पुरस्कार किसने प्रदान किए?

उत्तर- शशि शेखर।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी- 

  • शशि शेखर प्रसार भारती के सीईओ है।

13. हाल ही में सिंधु दर्शन युद्धाभ्यास का आयोजन कहां किया गया?

उत्तर- राजस्थान।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी- 

  • राजस्थान की राजधानी- जयपुर।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत।
  • राजस्थान के राज्यपाल- कलराज मिश्र।
  • इसी वर्ष गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
  • अजरबैजान की राजधानी बाकू में हुई विश्व धरोहर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।