1.हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक 2019 शुरू हुआ है?

उत्तर- उज़्बेकिस्तान।

संयुक्त-सैन्य-अभ्यास दस्तलिक
संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक


संबंधित अन्य बातें-

  • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में शुरू हुआ है। यह 13 नवंबर 2019 तक चलेगा।
  • इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के लिए ट्रेनिंग देना है।
  • उज्बेकिस्तान की मुद्रा- उज्बेकिस्तान सोम।
  • उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री- अब्दुल्ला अरिपोव।

2.हाल ही में नई गुरुनानक पीठ का शुभारंभ किसने किया है?

उत्तर- हरदीप सिंह पुरी।

संबंधित अन्य बातें-

  • हरदीप सिंह पुरी वर्तमान समय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री है।
  • सिख धर्म के संस्थापक के उपदेशों के बारे में रिसर्च करने के लिए वर्तमान समय के केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में एक नई गुरु नानक पीठ का शुभारंभ किया।

3.हाल ही में द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्री सम्मेलन कहां शुरू हुआ?

उत्तर- कोलंबो में।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह सम्मेलन "न्याय की समान पहुंच और कानून के न्याय" के लिए किया गया।
  • इसमें भारत की ओर से हमारे वर्तमान समय के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भाग लेंगे।
  • यह श्रीलंका की राजधानी- कोलंबो में आयोजित होगा।
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री- रानिल विक्रमसिंघे।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति- मैत्रीपाल सिरीसेन।

4.हाल ही में "पेरिस मास्टर्स 2019" का खिताब किसने जीता है?

उत्तर- नोवाक जोकोविच

संबंधित अन्य बातें-

  • इन्होंने पांचवी बार यह खिताब जीता।
  • इन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराकर यह खिताब जीता है। यह इनके केरियर का 34वां मास्टर्स खिताब है।
  • यह खिताब टेनिस खेल से संबंधित है।

5.हाल ही में 27वें एजूथचन पुरस्कार के लिए किसे चुना गया?

उत्तर- पी. साचीदानंद।

संबंधित अन्य बातें-

  • पी. साचीदानंद को इनके उपनाम आनंद के नाम से जाना जाता है।
  • केरल साहित्य अकादमी तथा केरल सरकार ने मिलकर यह 27वां एजूथचन पुरस्कार देने के लिए इन्हे चुना है।
  • मलयालम भाषा तथा साहित्य में इनके योगदान के लिए यह पुरस्कार इनको दिया जाएगा।

6.हाल ही में पांचवे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन कहां किया जाएगा?

उत्तर- कोलकाता।

संबंधित अन्य बातें-

  • कोलकाता से दिल्ली राजधानी 1912 में बनाई गई।
  • कोलकाता के राज्यपाल- जगदीप धनखड़।

7.हाल ही में किस देश ने नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया है?

उत्तर- चीन।

संबंधित अन्य बातें-

  • पृथ्वी के सभी हिस्सों की 1 मीटर से भी कम ऊंचाई की उच्च गुणवत्ता की तस्वीर प्रदान करने के लिए चीन ने यह एक हाई रेजोल्यूशन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च किया है।
  • चीन की राजधानी- बीजिंग।
  • चीन की मुद्रा- रॅन्मिन्बी।
  • चीन के राष्ट्रपति- शी जिनपिंग।

8.हाल ही में "अर्ली करियर रिसर्चर ऑफ द इयर अवार्ड" किसे दिया जाएगा?

उत्तर- नीरज शर्मा।

संबंधित अन्य बातें-

  • इन्हें यह अवार्ड ऑस्ट्रेलियन सरकार की ओर से दिया जाएगा।
  • इनको यह अवार्ड नेक्स्ट जनरेशन सोडियम आयन बैटरी को बनाने के कारण दिया जाएगा।
  • इस बैटरी का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव बहुत कम होता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री- स्कॉट मॉरिसन।
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी- कैनबरा।

9.हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा स्वर्ण भण्डार वाला देश कौन बना है?

उत्तर- अमेरिका।

संबंधित अन्य बातें-

  • स्वर्ण भंडार में अमेरिका- प्रथम स्थान पर, जर्मनी- दूसरे स्थान पर तथा भारत- दसवें स्थान पर है।
  • यह डाटा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने जारी किया है।
  • अमेरिका की राजधानी- वाशिंगटन।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति- डोनाल्ड ट्रंप।

10.हाल ही में 2019 का इटालियन गोल्डन सैंड अवार्ड किसे दिया जाएगा?

उत्तर- सुदर्शन पटनायक।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह रेत की आकृति बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार है।
  • सुदर्शन पटनायक को पदम श्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

11.हाल ही में सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट किसने जीता है?

उत्तर- लक्ष्य सेन।

12.हाल ही में भारत ने ड्रैगन बोट विश्वकप में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर- कांस्य पदक।

संबंधित अन्य बातें-

  • यह विश्वकप चीन में हुआ है।