S.I. के कुछ पुराने मात्रकों के नये नाम और संकेत:-

1. ताप-

  • पुराना मात्रक: डिग्री सेंटीग्रेड, °C
  • नया मात्रक: डिग्री सेल्सियस, °C


2 आवृति-

  • पुराना मात्रक: कंपन प्रति सेकंड, cps
  • नया मात्रक: हट्र्ज, Hz


3. ज्योति-तीव्रता-

  • पुराना मात्रक: कैंण्डिल शक्ति, CP
  • नया मात्रक: कैंण्डिला, cd


प्रकाश वर्ष:-

  • बहुत लम्बी दूरियों को मापने के लिए प्रकाश वर्ष का प्रयोग किया जाता है।
  • 1 वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है। अर्थात प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है।
  • 1 प्रकाश वर्ष = 9.46 x 10^15 मीटर
  • नोट- दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई पारसेक है।
  • 1 पारसेक = 3.26 प्रकाशवर्ष
  • 1 पारसेक = 3.08x 10^16 मीटर


बल का मात्रक:-

  • बल की C.G.S. पद्धति में मात्रक डाइन है एवं S.I. पद्धति में मात्रक न्यूटन है।
  • 1 न्यूटन - 10^5 डाइन


कार्य का मात्रक:-

  • कार्य की C.G.S. पद्धति में मात्रक अर्ग  एवं S.I पद्धति में मात्रक जूल है।
  • 1 जूल = 10^7 अर्ग


दस की विभिन्न घातों के प्रतीक :-   

  

भौतिकी में बहुत छोटी और बहुत बड़ी राशियों के मानों को दस की घात के रूप में व्यक्त किया जाता है।

घातों-के-प्रतीक



  • 10^18= एक्सा (exa)            E
  • 10^15= पेटा (peta)             P
  • 10^12= टेरा (tera)               T
  • 10^9= गीगा (giga)              G
  • 10^6= मेगा (मेगा)                 M
  • 10^3= किलो (किलो)             k
  • 10^2= हेक्टो (hecto)            h
  • 10^1= डेका (deca)             da
  • 10^ -18= एटो (atto)            a
  • 10^-15= फेम्टो (femto)        f
  • 10^-12= पीको (pico)           p
  • 10^-9= नैनो (nano)              n
  • 10^-6= माइक्रो (micro)     micro
  • 10^-3= मिली (मिली)             m
  • 10^-2= सेंटी (centi)             c
  • 10^-1= डेसी (deci)              d