1.हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री भारत की 2 दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली आये?

उत्तर- पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा।

संबंधित अन्य बातें-

  • पुर्तगाल के प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्‍ली आये।
  • उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन समिति की दूसरी बैठक में भाग लिया।
  • आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने की।
  • पुर्तगाल भारत को एक जीवंत बहुवादी लोकतंत्र, एक प्रमुख वैश्वि‍क अर्थव्यवस्था और एक प्राचीन सभ्यता के रूप में देखता है जिसके साथ उसके घनिष्ठ, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं।
  • पुर्तगाल स्पेन की सीमा पर स्थित इबेरियन प्रायद्वीप पर एक दक्षिणी यूरोपीय देश है।
  • वर्ष 2018-19 में, भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार कुल 09 मिलियन डॉलर था। जिसमें भारतीय निर्यात 27 मिलियन डॉलर और पुर्तगाली निर्यात 132.83 मिलियन डॉलर था।

2.हाल ही में किसने दक्षिण एशियाई साहित्य 2019 के लिए DSC पुरस्कार जीता?

उत्तर- अमिताभ बागची।

Half-the-night-is-gone

संबंधित अन्य बातें-

  • पोखरा में आयोजित IME नेपाल साहित्य महोत्सव (8वां संस्करण), दक्षिण एशियाई साहित्य 2019 के लिए DSC पुरस्कार के विजेता की घोषणा के साथ संपन्न हुआ।
  • अमिताभ बागची को उनके वर्ष 2018 के उपन्यास, हाफ द नाइट इज़ गॉन के लिए 25,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिला।
  • वर्ष 2010 में प्रारंभ हुआ DSC पुरस्कार दक्षिण एशियाई क्षेत्र, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं, के साथ-साथ प्रवासियों को फिक्‍शन के लिए प्रदान किया जाता है।

3.हाल ही में किस राज्य की 3 राजधानियों की अवधारणा पर विचार किया जाएगा?

उत्तर- आंध्र प्रदेश।

संबंधित अन्य बातें-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने संकेत दिया कि विकेंद्रीकरण अवधारणा के बाद राज्य की तीन राजधानियां हो सकती हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा, मौजूदा राजधानी अमरावती "वैधानि‍क राजधानी", बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम "कार्यकारी राजधानी" और कुरनूल "न्यायपालिका राजधानी" बन सकती है।
  • इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञ समिति द्वारा गठित रिपोर्ट को देखने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘जलसाथी’ कार्यक्रम शुरू किया?

उत्तर- ओडिशा।

संबंधित अन्य बातें-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी घरों में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ’जलसाथी’ कार्यक्रम और ‘जलसाथी’ ऐप लॉन्च किया है।
  • ओडिशा जल निगम (WATCO) ने कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए भुवनेश्वर में महिला संघों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • जलसाथी पहल का उद्देश्य पाइप द्वारा जल कनेक्शन के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

5.हाल ही में किसने ‘एक्‍जाम वारियर्स’ पुस्तक का ब्रेल संस्करण विमोचित किया?

उत्तर- थावरचंद गहलोत।

संबंधित अन्य बातें-

  • श्री थावरचंद गहलोत (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री) ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ का ब्रेल संस्करण विमोचित किया।
  • ब्रेल संस्करण (अंग्रेजी और हिंदी) राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ ने जयपुर में छापा है।
  • इस पुस्तक में एनिमेटेड चित्रों और विभिन्न योग आसनों का विस्तृत विवरण है जो दृष्टिहीन छात्रों को आसानी से सचित्र ग्राफिक्स की कल्पना करने में सक्षम बनाएगा।
  • यह पुस्तक दृष्टिहीन छात्रों को निश्चित रूप से लाभान्वित करेगी, जो परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव का सामना करते हैं।
  • यह इन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी।

6.हाल ही में GST परिषद ने लॉटरी के लिए कितने प्रतिशत का एकसमान कर शुल्‍क निर्धारित कि‍या?

उत्तर- 28%

संबंधित अन्य बातें-

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्‍यक्षता वाली माल एवं सेवा कर (GST) परिषद ने राज्य द्वारा संचालित और निजी लॉटरी दोनों पर 28% का एकसमान कर शुल्‍क निर्धारित किया है।
  • इसने बुने हुए और गैर-बुने हुए थैलों पर GST दर को 18% करने का भी निर्णय लिया।
  • यह पहली बार था कि GST परिषद ने किसी मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए मतदान का सहारा लिया और राज्य और निजी लॉटरी दोनों पर एकसमान कर शुल्‍क तय किया।
  • GST परिषद ने केंद्र या राज्य सरकार के 20% या अधिक स्वामित्व वाली इकाई द्वारा औद्योगिक और वित्तीय अवसंरचना भूखंडों के दीर्घकालिक पट्टे के लिए देय अग्रिम राशि पर छूट देने का भी निर्णय लिया।
  • GST एक अप्रत्यक्ष कर है जिसने भारत में कई अप्रत्यक्ष करों की जगह ली। माल एवं सेवा कर अधिनियम 29 मार्च 2017 को संसद में पारित किया गया था।
  • यह अधिनियम 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ; भारत में माल एवं सेवा कर नियम एक व्यापक, बहु-स्तरीय, स्‍थान-आधारित कर है जो हर वस्‍तु पर लगाया जाता है।

7.हाल ही में WEF के सर्वेक्षण में भारत जेंडर गैप के मामले में कौन-से स्थान पर है?

उत्तर- 112वें स्थान पर।

संबंधित अन्य बातें-

  • WEF=WORLD ECONOMIC FORUM
  • भारत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उत्‍तरजीविता और आर्थिक भागीदारी के मामले में बढ़ती असमानता के बीच जेंडर गैप में वैश्विक स्तर पर 112वें स्थान पर पहुंच गया।
  • आइसलैंड दुनिया का सबसे लिंग-तटस्‍थ राष्‍ट्र बना हुआ है, भारत ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जेंडर गैप रिपोर्ट में पिछले वर्ष के अपने 108वें स्थान से नीचे खिसक गया।
  • यह चीन (106वां), श्रीलंका (102वां), नेपाल (101वां), ब्राजील (92वां), इंडोनेशिया (85वां) और बांग्लादेश (50वां) जैसे देशों से नीचे है।
  • यमन सबसे खराब (153वां स्थान) देश है, जबकि इराक 152वें और पाकिस्तान 151वें स्‍थान पर हैं।

8.हाल ही में भारत ने किस देश की सीमा पर लेजर फेंसिंग लगाना शुरू किया?

उत्तर- नेपाल।

संबंधित अन्य बातें-

  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर लेजर फेंसिंग लगाना शुरू किया।
  • लेजर फेंसिंग लगाने का उद्देश्य अन्‍य देश के नागरिकों को बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोकना है।
  • SSB को नेपाल और भूटान के साथ लगी 2450 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा करने के लिए तैनात किया गया है।
  • के. राजेश चंद्र (SSB महानिदेशक) के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष अन्‍य नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश के मामले बढ़ गए हैं।

9.हाल ही में किस देश की महिला क्रिकेटर लॉरा मार्श ने संन्यास की घोषणा की है?

उत्तर- इंग्लैंड।

लॉरा-मार्श
लॉरा-मार्श

संबंधित अन्य बातें-

  • इंग्लैंड की ऑफ-स्पिनर लॉरा मार्श (33-वर्षीय) ने 13 वर्ष के करियर के बाद संन्यास की घोषणा की, जिसमें उन्होंने तीन विश्‍व कप जीते।
  • उन्‍होंने 103 एकदिवसीय, 67 T20 और 9 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया और अपने करियर में 217 विकेट लिए हैं। वह एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज भी हैं।
  • लौरा मार्श को फरवरी 2019 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा पूर्ण केंद्रीय अनुबंध प्रदान किया गया था।

10.हाल ही में कौन एक दिवसीय मैच में दो अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं?

उत्तर- कुलदीप यादव।

कुलदीप-यादव
कुलदीप-यादव

संबंधित अन्य बातें-

  • बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (25 वर्षीय)वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय मैच में दो अंतर्राष्ट्रीय हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने।
  • कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में अपने आठवें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर शाइ होप (78 रन), जेसन होल्डर (11 रन) और अल्जारी जोसेफ (0) को आउट किया।
  • उन्होंने वर्ष 2017 में कोलकाता के ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली थी।
  • लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), वसीम अकरम (पाकिस्तान), चमिंडा वास (श्रीलंका), सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) और ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) ने एकदिवसीय मैचों में एक से अधिक हैट्रिक ली हैं।
  • तीन एकदिवसीय हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं।
  • क्रिकेट में एक हैट्रिक तब होती है जब कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर तीन अलग-अलग बल्लेबाजों को आउट करता है।