1.हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया गया?

उत्तर- 18 दिसंबर।

संबंधित अन्य बातें-

  • संयुक्‍त राष्‍ट्र का अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस [International Migration Day (IMD)] प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और उनके परिवार के सदस्यों की रक्षा के लिए हर वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • दुनिया में प्रवासियों की संख्या में लगातार जारी बढ़ोतरी को देखते हुए दिसंबर, 2000 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसम्बर को अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासी दिवस घोषित किया।

2.हाल ही में किसने इंडिया साइबर कॉप ऑफ द ईयर 2019 का पुरस्कार जीता है?

उत्तर- बी.पी. राजू ने।

संबंधित अन्य बातें-

  • बी.पी. राजू (CBI - अधिकारी) को गुड़गांव, हरियाणा में आयोजित वार्षिक सूचना सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान ‘इंडिया साइबर कॉप ऑफ द ईयर 2019’ से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने राजस्थान के एक इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले की जांच और उसे सुलझाने के लिए पुरस्कार जीता।
  • श्री राजू ने नौ आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और डिजिटल उपकरणों से अभियोग संबंधी साक्ष्य एकत्र किए, जिससे आरोपि‍तों की कार्य प्रणाली का पता चला।
  • यह पुरस्कार NASSCOM-DSCI (डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) द्वारा प्रदान किया गया था।

3.हाल ही में किस राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति ध्‍वज से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- गुजरात।

संबंधित अन्य बातें-

  • भारत के उप-राष्ट्रपति मुप्पावरापु वेंकैया नायडू ने ’गुजरात पुलिस’ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ’राष्ट्रपति‍ ध्‍वज’ (president’s colours) प्रदान किया।
  • यह भारत में पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
  • गुजरात से पहले सम्मानित राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा और असम थे।
  • राष्ट्रपति ध्‍वज को 'निशान' के नाम से भी जाना जाता है, जो सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा अपनी वर्दी के बाएं हाथ की आस्तीन में पहना जाने वाला एक प्रतीक है।

4.हाल ही में किसको NALCO का CMD नियुक्त किया गया है?

उत्तर- श्रीधर पात्रा।

श्रीधर-पात्रा
श्रीधर पात्रा

संबंधित अन्य बातें-

  • श्रीधर पात्रा को 31 अक्टूबर 2024 तक NALCO के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया।
  • वर्तमान में श्रीधर पात्रा नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं।
  • नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) एक नवरत्न ग्रुप ‘A’ CPSE है, जो भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अंतर्गत खनन, धातु और ऊर्जा में एकीकृत और विविध परिचालन करती है।
  • वर्तमान में भारत सरकार की NALCO में 52% हिस्‍सेदारी है।

5.हाल ही में दुनिया का पहला द्रवित हाइड्रोजन कैरियर शिप कहां लांच किया हुआ है?

उत्तर- जापान।

द्रवित-हाइड्रोजन-कैरियर-शिप

संबंधित अन्य बातें-

  • जापान की कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज ने हरित ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की स्थापना के क्रम में दुनिया का पहला द्रवित हाइड्रोजन ले जाने वाला समुद्री जहाज ‘सुइसो फ्रंटियर’ (116 मीटर लंबा) लॉन्‍च किया।
  • माइनस 253 डिग्री सेल्सियस पर हाइड्रोजन का द्रवीकरण करके, हाइड्रोजन गैस को इसके गैसीय आयतन के 1/800 वें भाग तक संपीड़ि‍त किया जा सकता है।
  • द्रवित हाइड्रोजन कैरियर शिप ऑस्ट्रेलिया में सस्ते कोयले से उत्पादित हाइड्रोजन को जापान में मार्च 2021 से पूर्व नौपरिवहन परीक्षण के साथ पहुंचाएगा।

6.हाल ही में यूनेस्को ने किसे अपनी अमूर्त सांस्कृतिक मानवीय धरोहर सूची से हटा दिया है?

उत्तर- ऑल्स्ट कार्निवल ऑफ बेल्जियम।

ऑल्स्ट-कार्निवल-ऑफ-बेल्जियम
ऑल्स्ट कार्निवल ऑफ बेल्जियम

संबंधित अन्य बातें-

  • ऑल्स्ट कार्निवल ऑफ बेल्जियम को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक मानवीय धरोहर सूची से हटा दिया गया।
  • वार्षिक उत्सव में रूढ़िवादी यहूदियों की अंकुशाकार नाक और पैसों के थैले के ऊपर बैठे व्‍यंग चित्र को दर्शाने के कारण धरोहर सूची से हटाया गया। यह उत्सव प्रत्‍येक वर्ष बेल्जियम के ऑलस्ट शहर में होता है।
  • यूनेस्को ने परेड को नस्लवादी और कुछ समुदायों के प्रति असामाजिक प्रतिनिधित्व और उपहास की संज्ञा दी है।
  • इस प्रकार, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए, संयुक्त राष्ट्र की अंतर सरकारी समिति ने कार्निवल को हटा दिया।

7.हाल ही में वर्ष 2019 के UWW के सर्वश्रेष्ठ कनिष्‍ठ पहलवान कौन बने हैं?

उत्तर- दीपक पुनिया।

दीपक-पुनिया
दीपक पुनिया

संबंधित अन्य बातें-

  • विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता दीपक पुनिया को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का जूनियर फ्रीस्टाइल रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया है।
  • पुनिया वर्ष 2001 के बाद 18 वर्ष में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने।
  • जापान की यूई सुसाकी को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की जूनियर महिला पहलवान चुना गया है।
  • वर्तमान में, पुनिया 86 किग्रा वर्ग की UWW रैंकिंग में पहले स्‍थान पर हैं।

8.हाल ही में कौन सी महिला क्रिकेटर ICC की ODI और T20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल हुईं?

उत्तर- स्मृति मंधाना।

स्मृति-मंधाना
स्मृति मंधाना

संबंधित अन्य बातें-

  • भारतीय सलामी महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एकदिवसीय और T-20 टीम ऑफ द ईयर में रखा गया है।
  • मंधाना के साथ एकदिवसीय टीम में झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे हैं और T-20 टीम में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं।
  • मंधाना ने भारत के लिए 51 एकदिवसीय और 66 T-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच (3476 रन) खेले हैं, इसके अलावा कुछ टेस्ट मैच भी खेले हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली को इस वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 148 रनों की पारी के बाद T-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
  • ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्‍मान ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को मिला, जिन्होंने 441 रन बनाए और 21 विकेट लिए।

9.हाल ही में आई.डी. स्वामी का निधन हुआ, वे कौन थे?

उत्तर- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री।

आई.-डी.-स्वामी
आई. डी. स्वामी

संबंधित अन्य बातें-

  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आई.डी. स्वामी (90 वर्षीय) का फरीदाबाद में निधन हो गया।
  • उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वर्ष 1999 में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।
  • वे 1966 और 1999 में हरियाणा के करनाल से दो बार के लोकसभा सदस्य भी थे।

10.हाल ही में श्रीराम लागू का निधन हुआ, वे कौन थे?

उत्तर- अनुभवी अभिनेता और ENT सर्जन।

संबंधित अन्य बातें-

  • अनुभवी अभिनेता और ENT सर्जन डॉ. श्रीराम लागू (92 वर्षीय) का उनके पुणे स्‍थित आवास पर निधन हो गया।
  • श्री लागू ने अपने करियर में 100 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया और मराठी में 20 नाटकों का निर्देशन किया।
  • मराठी नाटकों जैसे "नटसम्राट" और "हिमालयाची सावली" और "पिंजरा" जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं ने उन्‍हें लोकप्रिय बनाया।
  • उन्होंने "एक दिन अचानक", "घरौंदा" और "लावारिस" जैसी हिंदी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।
  • डॉ. लागू ने एक आत्मकथा, 'लाम्‍मन' भी लिखी (जिसका अर्थ है 'माल वाहक')।
  • उन्होंने हिंदी फि‍ल्म घरौंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का वर्ष 1978 का फि‍ल्मफेयर पुरस्कार जीता।