1.हाल ही में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया गया?
उत्तर:- 9 मई।
संबंधित अन्य बाते:-
- 9 मई, 2020 को संपूर्ण विश्व में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस वर्ष में दो बार, मई और अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय है- “Birds Connect Our World”
- उद्देश्य- संकटग्रस्त प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूकता उत्पन्न करना।
- वर्ष 2006 से विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जा रहा है।
2.मई 2020 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का किस वैश्विक संगठन के भारत में सद्भावना राजदूत के रूप में कार्यकाल को वर्ष 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर:- यूएनईपी।
संबंधित अन्य बाते:-
- मई 2020 में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पर्यावरणविद् दीया मिर्जा का संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के भारत में सद्भावना राजदूत के रूप में कार्यकाल को वर्ष 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
- वह सद्भावना राजदूत के रूप में कार्यकाल बढ़ने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र में स्वच्छ वायु, स्वच्छ समुद्र, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख क्षेत्रों में संदेश फैलाने के लिए काम करना जारी रखेंगी।
- इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य की समर्थक भी हैं।
- यूएनईपी के बारे में –
- यह संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संबंधी गतिविधिओं का नियंत्रण करता है।
- स्थापना- 5 जून, 1972
- मुख्यालय- नैरोबी, केन्या।
3.‘विश्व थैलीसीमिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 8 मई।
संबंधित अन्य बाते:-
- 8 मई, 2020 को ‘विश्व थैलीसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय- ‘’The dawning of a new era for thalassaemia: Time for a global effort to make novel therapies accessible and affordable to patients”.।
- यह दिवस थैलीसीमिया के संचरण से बचने के लिए और इसकी रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने तथा लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
- थैलीसीमिया एक आनुवांशिक बीमारी है।
- यह लाल रक्त कोशिकाओं के नष्ट होने की वजह से होने वाली बीमारी है।
- जिसके परिणामस्वरूप रक्त की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है।
- हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है, जो कि लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन को प्रसारित करता है।
- थैलीसीमिया के कारण व्यक्ति के रक्त में हद से ज्यादा आयरन की मात्रा बढ़ना, हड्डियों की विकृति, हृदय की समस्याएं, विभिन्न संक्रमण और तिल्ली के आकार में बढ़ोत्तरी हो जाती है।
4. 6 मई 2020 को प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की। इस सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर:- मुकेश अंबानी।
संबंधित अन्य बाते:-
- 6 मई 2020 को प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स द्वारा भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2020 जारी की गई।
- इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 36.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 13वें वर्ष शीर्ष पर रहे।
- गत वर्ष की तुलना में इनकी संपत्ति में 13.2 बिलियन डॉलर की कमी आई है।
- डीमार्ट सुपरमार्केट चेन के राधाकिशन दमानी 13.8 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
- एचसीएल के संस्थापक और अध्यक्ष शिव नाडर 11.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के उदय कोटक 10.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे।
- गौतम अडानी 8.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
- भारती एयरटेल के संस्थापक सुनील मित्तल 8.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर रहे।
- साइरस पूनावाला 8.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर रहे।
- कुमार बिरला 7.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर रहे।
- स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 7.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर रहे।
- विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के संस्थापक दिलीप सांघवी 6.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे।
5.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के किस संगठन के 9304 पद समाप्त करने की मंजूरी दी है?
उत्तर:- मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES)
संबंधित अन्य बाते:-
- सरकार का कहना है कि ये पद पिछले तीन साल से खाली पड़े थे। इसलिए किसी की नौकरी नहीं जाएगी।
- यह फैसला सैन्य बलों की क्षमता बढ़ाने और रक्षा खर्च को पुन: संतुलित करने के लिए लिया गया है।
- एमईएस भारतीय सेना में इंजीनियर कोर के तहत कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है।
- मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस-
- स्थापना : वर्ष 1851 में।
- काम : इंडियन आर्म फोर्सेज (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, इंडियन कोस्ट गार्ड, डीआरडीओ) को रियर लाइन इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता करना।
- यह भारत की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसियों में से एक है।
- इसका साल का बजट 13000 करोड़ के करीब होता है।
- इसके ENGINEER-IN-CHIEF - लेफ्टिनेंट जनरल एसके श्रीवास्तव हैं।
6.हाल ही में भारतीय मौसम विभाग (IMD - India Meteorological (मीटीऑरलाजिकल) Department) ने पांच मई से POK के किस जगह का मौसम पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है?
उत्तर:- मुजफ्फराबाद तथा अक्साई चीन का।
संबंधित अन्य बाते:-
- IMD - यह मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज के अंडर में आता है।
- इस डिपार्टमेंट का काम है भारत के लोगों को जानकारी दे, वेदर फोरकास्ट की।
- हेडक्वार्टर दिल्ली में हैं। दुनियाभर में कई जगह पर स्टेशन है।
- हाल ही में आईएमडी की रिपोर्ट वेदर फोरकास्ट की जानकारी गिलगित और बलिस्तान का भी दिखाएंगे।
- इससे पहले कभी कभी इसके बारे में देते थे, लेकिन अब इसे बताया जाएगा।
- यह मैसेज भेजा जा रहा है डेली कि आपने हमारी जगह पर कब्जा कर रखा है।
- इसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और बलिस्तान और मुजफ्फराबाद।
- पाकिस्तान ने पीओके को दो ऑटोनोमस रीजन में बांटा हुआ है। एक इलाके को पाकिस्तान आजाद कश्मीर कहता है, जहां मुजफ्फराबाद है। और ऊपरी हिस्सा गिलगित बालिस्टान है।
- अब गिलगित-बाल्टिस्तान को को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश पाकिस्तान कर रहा है।
- इसके लिए पाकिस्तान यहां चुनाव करवाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां के सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी अनुमति दी है। इसका विरोध इंडिया ने किया था।
- इसके माध्यम से पाकिस्तान सरकार को संदेश भी दिया है, कि यह इलाके भारत का अभिन्न अंग है और इनमें हस्तक्षेप स्वीकार नही होगा।
7.इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी 'मूडीज' ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट कितना रहने का अनुमान जताया है?
उत्तर:- 0%
संबंधित अन्य बाते:-
- मूडीज का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से भारत को बड़ी गिरावट झेलनी पड़ेगी।
- हालांकि, 2022 में ये तेजी से वापसी करेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी ग्रोथ 6.6 फीसदी तक जा सकती है।
- राजकोषीय घाटे को भी 5.5 फीसदी तक रहने का अनुमान जताया है।
- इससे पहले बजट में वित्त मंत्री ने 3.5 फीसदी के घाटे की बात कही थी।
- बता दें कि मूडीज ने बीते साल नवंबर में भारत को स्टेबल यानी स्थित अर्थव्यवस्था से हटाकर निगेटिव में डाल दिया था।
- कोविड-19 का तेजी से प्रसार, वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण में गिरावट है।
- तेल की कीमतें गिरना और वित्तीय बाजार में उथल-पुथल भारी संकट पैदा कर रहा है।
- रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लंबे समय से चल रहे आर्थिक संकट, नौकरियों के सृजन में कमी और अब एनबीएफसी के नकदी संकट में घिरने के चलते भारत की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में जा सकती है।
8.हाल ही में रॉब गिब्स का निधन 28 अप्रैल 2020 को हो गया, वह किस वजह से मशहूर थे?
उत्तर:-निर्देशन और कहानी लेखन के लिए।
संबंधित अन्य बाते:-
- वह कई एनिमेटेड फिल्मों के डायरेक्टर और राइटर थे।
- उन्हें कई प्रसिद्ध पिक्सर फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिसमें टॉय स्टोरी 2, फाइंडिंग निमो, मॉन्स्टर्स.यूपी, वाल-ई, इनसाइड आउट टू ऑनवर्ड शामिल हैं।
- आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
posted by co-founder and managing director:- Rahul Vishvkarma
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box