Bright Future वेबसाइट पर BIOLOGY SERIES की आज की हमारी पोस्ट प्लेटलेट्स (Platelets या Thrombocytes) के बारे में होगी। यह रक्त परिसंचरण तंत्र (Blood Circulary System) का भाग 5 है। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें। तो आइए शुरू करते हैं आज का टॉपिक --

प्लेटलेट्स (Platelets या Thrombocytes)

C.प्लेटलेट्स (Platelets या Thrombocytes):-
प्लेटलेट्स केवल मनुष्य तथा स्तनधारियों में पाई जाती है इन्हें थ्रम्बोसाइट (Thrombocyte) भी कहते हैं।
इसका जन्म अस्थि मज्जा (Bone Marrow) मैं होता है तथा मृत्यु प्लीहा में होती है।
प्लेटलेट्स (Platelets) में केंद्रक नहीं पाया जाता है।

प्लेटलेट्स-Platelets-Thrombocytes

इनकी आकृति अनिश्चित होती है।
मानव रक्त में प्लेटलेट्स 1.5 से 3.5 लाख प्रति घन मिलीमीटर होती है।
डेंगू ज्वर के कारण प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है।

प्लेटलेट्स का कार्य:-
प्लेटलेट्स का मुख्य कार्य खून को गाढ़ा करना तथा रक्त का थक्का बनाने में सहायक होती है।
थक्का बनाने में सबसे सहायक फाइब्रोनोजीन  प्रोटीन होता है। जो Ca++ आयन तथा विटामिन-K की सहायता से कार्य करता है।
नोट:- प्लेटलेट्स से सबसे पहले प्रोथ्रम्बीन  निकलता है। उसके बाद फाइब्रिनोजेन का निर्माण होता है।

रक्त का थक्का बनने की प्रक्रिया (Clotting of Blood):-
रक्त का थक्का बनने का विवरण हावेल (Howell) ने दिया था।
थ्रांबोप्लास्टिन (Thromboplastin) + प्रोथ्रम्बीन (Prothrombin) + कैल्शियम (Ca++)  = थ्रोम्बिन
थ्रोम्बिन (Thrombin) + फाइब्रिनोजेन (Fibrinogen) = फिबरीन (Fibrin)
फिबरीन (Fibrin) + रक्त रूधिराणु (Blood Corpuscles) = रक्त का थक्का (Clotting of Blood)
प्रोथ्रम्बीन तथा फाइब्रिनोजेन का निर्माण विटामिन-K की सहायता से यकृत (Liver) में होता है।
विटामिन-K थक्का बनाने में सहायक होता है।
रक्त का थक्का 2 से 5 मिनट में बनता है।

R.B.C, W.B.C तथा Platelets मे संबंध:-
R.B.C : W.B.C : Platelets = 600 : 1 : 40

हिपेरिन क्या है?:-
हिपेरिन:- हिपेरिन जोंक में सर्वाधिक होता है, वह जो तरल पदार्थ छोड़ती है उसी को ही हिपेरिन कहते हैं।

Bright Future वेबसाइट पर BIOLOGY SERIES की आज की हमारी पोस्ट प्लेटलेट्स (Platelets या Thrombocytes) के बारे में थी। यह रक्त परिसंचरण तंत्र (Blood Circulary System) का भाग 5 है। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

यह भी देखे-
Posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma