राष्टीय प्रतीक एवं विविध तथ्य (National Emblem and Miscellaneous Facts)

Bright Future वेबसाइट पर आज की हमारी पोस्ट राष्टीय प्रतीक एवं विविध तथ्य (National Emblem and Miscellaneous Facts) होगी। वनडे Exam के लिए Static Gk कि यह सीरीज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है हर Exam में Static Gk से 10 से 12 Questions देखने को मिलते हैं। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें। तो आइए शुरू करते हैं आज का टॉपिक -

राष्ट्रीय पशु (National Animal)

भारत का राष्ट्रीय पशु 'बाघ' है। 
बाघ का वैज्ञानिक नाम (पैंथरा टाइग्रिस) है। 

बाघ

बाघों की घटती संख्या को देखकर सरकार ने 1973 ईस्वी में 'बाघ परियोजना' (टाइगर प्रोजेक्ट) की शुरुआत की। 
देश में सर्वाधिक बाघों की संख्या मध्यप्रदेश राज्य में (526) दर्ज की गई। 
देश में अब तक 50 बाघ अभयारण्य स्थापित किए गए हैं।

राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)

भारत का राष्ट्रीय पक्षी 'नर मोर' है। 
मोर का वैज्ञानिक नाम (पाबो क्रिस्टेटस) है। 

राष्ट्रीय पुष्प (National Flower)

भारत का राष्ट्रीय पुष्प 'कमल' है। 
कमल का वैज्ञानिक नाम (नेलंबो न्यूसिपेरा गोर्टन) है।

राष्ट्रीय वृक्ष (National tree)

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष 'बरगद' है। 
बरगद का वैज्ञानिक नाम (फाइकस बेंधालेंसिस) है।

राष्ट्रीय फल (National fruit)

भारत का राष्ट्रीय 'फल' आम है। 
आम का वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) है।
 

राष्ट्रीय विरासत पशु (National Heritage Animals)

भारत सरकार ने 'एशियाई हाथी' को राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया। 
भारत सरकार ने 1992 में 'हाथी परियोजना' (प्रोजेक्ट एलीफेंट) की शुरुआत की।

राष्ट्रीय नदी (National River)

गंगा नदी को नवंबर, 2008 में भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया। 

राष्ट्रीय जलीय जीव (National Aquatic Fauna)

राष्ट्रीय जलीय जीव 'डॉल्फिन' है।
डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम (प्लेटेनिस्टा गेंगटिका) है। 

डॉल्फिन

इसे 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया। 
इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में शामिल किया गया।
यह केवल शुद्ध और मीठे पानी में ही जीवित रह सकता है। 
इनकी आंखें लेंस रहित होती है जिन्हें स्थानीय तौर पर सुस कहा जाता है। 

राष्ट्रीय खेल (National game)

हमारे देश का राष्ट्रीय खेल 'हॉकी' है। 
भारतीय हॉकी दल ने 1975 में विश्व कप जीता था। 

राष्ट्रीय मुद्रा (National currency)

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपया है।

राष्ट्रीय-मुद्रा-रुपया

रुपये का नया प्रतीक देवनागरी लिपि के 'र' और रोमन लिपि के अक्षर 'आर' को मिलाकर बना है जिसमें एक क्षेतिज रेखा भी बनी हुई है। 
भारत सरकार ने इसे 15 जुलाई 2010 को स्वीकार किया। 
यह चिन्ह आईआईटी मुंबई के पोस्टग्रेजुएट डिज़ाइनर श्री डी उदय कुमार ने बनाया था।

Bright Future वेबसाइट पर आज की हमारी पोस्ट राष्टीय प्रतीक एवं विविध तथ्य (National Emblem and Miscellaneous Facts) थी। वनडे Exam के लिए Static Gk कि यह सीरीज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है हर Exam में Static Gk से 10 से 12 Questions देखने को मिलते हैं। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें।