साप्ताहिक करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स - 1st (16th Jan to 22nd Jan 2022)

1. तसनीम मीर नवीनतम BWF जूनियर रैंकिंग में अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
2. लक्ष्य सेन ने नई दिल्ली में योनेक्स- सनराइज इंडिया ओपन में पुरुष एकल फाइनल में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता।
3. कॉमन सर्विसेज़ सेंटर्स (CSC) ने "योग्यता" मोबाइल फोन एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
4. सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का जनवरी 2022 में निधन हो गया।
5. मिसेज अमेरिका शायलिन फोर्ड, मिसेज वर्ल्ड 2022 की विजेता बनीं।

weekly-current-affairs-16th-to-22nd-jan-2022

6. सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
7. महाराष्ट्र के एक युवा लावणी कलाकार सुमित भाले ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में स्वर्ण पदक जीता है।
8. कथक दिग्गज पंडित बिरजू महाराज का जनवरी 2022 में निधन हो गया।
9. बायर्न म्यूनिख के पोलिश स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 2021 के लिए FIFA सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
10. स्मृति मंधाना को ICC T20I वीमेन्स टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है।
11. फाइजर Inc. के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल्बर्ट बौर्ला को प्रतिष्ठित जेनेसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
12. माल्टीज़ सांसद रोबर्टा मेट्सोला को यूरोपीय संसद की अध्यक्षता करने वाली तीसरी महिला के रूप में चुना गया है।
13. इज़राइल और अमेरिका ने एरो वेपन सिस्टम (AWS) और एरो 3 इंटरसेप्टर का सफल उड़ान परीक्षण किया।
14. इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी को जकार्ता से नुसंतारा में बदलने का फैसला किया है।
15. चीन ने 2022 की पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक की अध्यक्षता की।
16. बेल्जियम - ब्रिटिश 19 वर्षीय ज़ारा रदरफोर्ड दुनिया भर में अकेले उड़ान भरने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।