1.हाल ही में भारतीय थल सेना के नए सेना प्रमुख कौन बनेगे?

उत्तर- लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे।

लेफ्टिनेंट-जनरल-मनोज-मुकुंद-नरवणे
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे


संबंधित अन्य बातें-

  • उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के अगले थल सेना प्रमुख (28वें) होंगे।
  • लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे, जो इस वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
  • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) पेशेवर प्रमुख, कमांडर और आमतौर पर भारतीय सेना का सर्वोच्च रैंक वाला सैन्य अधिकारी होता है।
  • श्री नरवणे जून 1980 में 7वीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में शामिल हुए थे।
  • उनके करियर के दौरान, उन्हें परम वशिष्ठ सेवा मेडल (2019), अति विशिष्ट सेवा मेडल (2017), सेना मेडल और विशिष्‍ट सेवा मेडल (2015) से सम्मानित किया गया था।
  • श्री नरवणे ने अपनी स्कूली शिक्षा ज्ञान प्रबोधिनी पाठशाला, पुणे में पूरी की।
  • नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।
  • उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई से रक्षा अध्ययन में मास्टर डिग्री और देवी अहिल्या विश्व विद्यालय, इंदौर से रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम.फिल भी किया है।

2.हाल ही में आर.एन. रवि किस राज्य के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे?

उत्तर- मेघालय।

आर-एन.-रवि
आर एन. रवि

संबंधित अन्य बातें-

  • अब नागालैंड के राज्यपाल आर.एन. रवि  मेघालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • यह निर्णय भारत के राष्ट्रपति ने तथागत रॉय (मेघालय के राज्यपाल) के अवकाश पर जाने के कारण लिया।
  • मेघालय 1 अप्रैल 1970 को असम के अंदर एक स्वायत्त राज्य और 21 जनवरी 1972 को एक अलग राज्य बन गया।

3.हाल ही में पांच दिवसीय संगीत समारोह 'तानसेन समारोह' का समापन कहां हुआ है? 

उत्तर- ग्वालियर।

संबंधित अन्य बात-

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इस संगीत समारोह का समापन हुआ।
  • यह पांच दिवसीय उत्सव भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक 'मियां तानसेन' की याद में हर वर्ष मनाया जाता है।
  • पंडित विद्याधर व्यास को इस वर्ष के प्रतिष्ठित तानसेन सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • इस समारोह में दुनिया भर के संगीतकारों और वाद्ययंत्रों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने भाग लिया।
  • इस कार्यक्रम का समापन 21 दिसंबर 2019 को हुआ और कई प्रमुख कलाकार ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

4.हाल ही में किस सरकारी विभाग ने 31 दिसंबर 2019 तक पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया है?

उत्तर- आयकर विभाग।

संबंधित अन्य बातें-

  • आयकर विभाग के अनुसार 31 दिसंबर 2019 तक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ना अनिवार्य होगा।
  • इससे आयकर सेवाओं के लाभों को प्राप्त करने में सुविधा होगी।
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा इस वर्ष सितंबर में जारी एक आदेश के माध्‍यम से पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई थी।
  • पैन को आधार के साथ ऑनलाइन लिंक करने के लिए कर निर्धारित को ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इस प्रक्रिया को सक्षम बनाने के लिए आयकर विभाग ने एक एसएमएस-आधारित सुविधा भी प्रदान की है।
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा भारत के निवासी को आधार कार्ड जारी किया जाता है और पैन एक व्यक्ति, कंपनी या संस्था को I-T विभाग द्वारा आवंटित 10 अंकों की अक्षरांकीय संख्‍या है।

5.हाल ही में  कौन-सा मंत्रालय न्‍यायसंगत खनन को बढ़ावा देने के लिए संवहनीय विकास प्रकोष्‍ठ की स्थापना करेगा?

उत्तर- कोयला मंत्रालय।

संबंधित अन्य बातें-

  • कोयला मंत्रालय ने देश में पर्यावरणीय रूप से संवहनीय कोयला खनन को बढ़ावा देने के लिए एक संवहनीय विकास प्रकोष्‍ठ (SDC) स्थापित करने का फैसला किया है।
  • यह खदानों पर रोक या बंद होने के दौरान पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बारे में भी बताएगा।
  • SDC कोयला कंपनियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों के दीर्घकालिक उपयोग को अधिकतम करने के लिए सलाह, योजना और निगरानी के उपाय प्रदान करेगा।

6.हाल ही में किस राज्य के मुख्‍यमंत्री ने खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया?

उत्तर- मध्य प्रदेश।

संबंधित अन्य बातें-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खजुराहो के शिल्पकला गांव में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • बुंदेलखंडी सहित देश और विदेश की फिल्में महोत्सव के लिए बनाई गई टपरा टॉकीज में दिखाई जाएंगी।
  • अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है।
  • फिल्म समारोह के दौरान फिल्म सितारों के साथ बातचीत, फिल्म निर्माण कार्यशाला, मोबाइल फिल्म निर्माण कार्यशाला, नाटक, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम, औषधीय वन मेला, पशु मेला आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

7.हाल ही में डैनी आइलो का निधन हुआ, वे कौन थे?

उत्तर- अनुभवी फिल्म अभिनेता।

डैनी-आइलो
डैनी आइलो

संबंधित अन्य बातें-

  • अभी अनुभवी फिल्म अभिनेता डैनी आइलो (86 वर्षीय) का निधन हुआ है।
  • उन्हें स्पाइक ली की "डू द राइट थिंग में पिज़्ज़ेरिया के मालिक सैल के रूप में उनकी भूमिका के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामि‍त किया गया था।
  • उन्होंने 1986 के वीडियो में पापा डोन्ट प्रीच के लिए मैडोना के पिता की भूमिका निभाई।

8.हाल ही में गीता सिद्धार्थ का निधन हुआ है, वे कौन थी?

उत्तर- प्रतिष्ठित अभिनेत्री।

गीता-सिद्धार्थ
गीता सिद्धार्थ

संबंधित अन्य बातें-

  • अभी महान बॉलीवुड अभिनेत्री और एक सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिद्धार्थ का निधन हुआ।
  • अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ को एम.एस. साथ्‍यु की वर्ष 1973 की क्लासिक फिल्‍म ‘गर्म हवा’ में अमीना के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।
  • गीता ने गुलजार की वर्ष 1972 की फिल्म परिचय से अपने करियर की शुरुआत की।
  • शोले, त्रिशूल, डिस्को डांसर, गीता द्वारा की गई कुछ प्रमुख फिल्में हैं।

9.हाल ही में गूगल अर्थ में विश्व की संपूर्ण आबादी का कितने प्रतिशत भाग शामिल हुआ?

उत्तर- 98 प्रतिशत।

संबंधित अन्य बातें-

  • सर्च इंजन कंपनी गूगल ने कहा है कि उसकी शक्तिशाली मैपिंग सर्विस ‘गूगल अर्थ’ मे अब दुनिया का 98 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सा शामिल है।
  • गूगल अर्थ ने 10 मिलियन मील की स्ट्रीट व्यू इमेजरी को हासिल कि‍या है, यह वह दूरी है जो दुनिया को 400 से अधिक बार घेर सकती है।
  • जब गूगल अर्थ की बात आती है, तो यह वह सॉफ्टवेयर है जो आपको ग्लोब को एक ही स्‍थान पर आपकी सुविधा के आधार पर 3D रूप में देखने में सक्षम बनाता है, 6 मिलियन वर्ग मील से हाई डेफनीशन सैटेलाइट इमेज प्रदान करता है, जिसमें विश्व की संपूर्ण आबादी का 98 प्रतिशत से अधिक भाग शामिल है।

10.हाल ही में भारतीय शांति सैनिकों को किस देश के लोगों की सहायता करने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र पदक से सम्मानित किया गया?

उत्तर- दक्षिण सूडान।

संबंधित अन्य बातें-

  • दक्षिण सूडान में शांति बनाए रखने के लिए तथा अपने कर्तव्यों से परे जाकर स्थानीय समुदायों की सहायता करने के लिए भारतीय शांति सैनिकों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  • भारतीय सैनिकों को विशेष रूप से ऊपरी नील क्षेत्र में सरकार और विपक्षी बलों के बीच शांति वार्ता का समर्थन करने और कोडोक में नील नदी के पश्चिमी तट पर पहला UNMISS बेस स्थापित करने के उनके प्रयासों के कारण भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  • UNMISS=United Nations Mission in South Sudan
  • लगभग 850 भारतीय सैनिकों को अपने घर से दूर दक्षिण सूडान में नागरिकों को बचाने और शांति लाने के लिए तथा समर्पण और त्‍याग की भावना से सेवा करने के कारण संयुक्त राष्ट्र पदक दिया गया।
  • वर्तमान में 2,342 भारतीय सैनिक और 25 पुलिस कर्मी दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में तैनात हैं।

11.हाल ही में 'नुआद थाई' को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने के लिए चुना गया, यह क्या है?

उत्तर- थाईलैंड की पारंपरिक थाई मसाज।

संबंधित अन्य बातें-

  • थाईलैंड की पारंपरिक ‘नुआद थाई’(Nuad Thai) मसाज को यूनेस्‍को द्वारा अपनी रिप्रेजेंटेटिव लिस्‍ट ऑफ द इंटैंजिबल कल्‍चरल हैरिटेज ऑफ ह्यूमैनिटी सूची में शामिल करने के लिए चुना गया है।
  • यह मसाज भारत में शुरू हुई थी लेकिन सदियों से थाईलैंड में प्रचलित है। यह तब लोकप्रिय हुई जब वर्ष 1960 के दशक में दुनिया भर के मसाज थेरेपिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए एक विशेष स्कूल खोला गया।
  • नुआद थाई मसाज उन 20 से अधिक तत्वों में से एक है जिन्हें 2019 की सूची में शामिल करने के लिए चुना गया है।
  • यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में भारत से अब तक 13 वस्‍तुएं शामिल की गईं हैं। जिसमें सबसे हालि‍या शामिल वस्‍तु वर्ष 2017 में कुंभ मेला था।

12.हाल ही में किस क्रिकेट खिलाड़ी ने ICC टेस्ट रैंकिंग में पुन: शीर्ष स्थान हासिल किया है?

उत्तर- विराट कोहली।
विराट-कोहली
विराट कोहली

संबंधित अन्य बातें-

  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नवीनतम ICC टेस्ट रैंकिंग मे बल्लेबाजों के बीच पुन: शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • 928 अंकों के साथ, कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक आगे हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 43 और 16 रन बनाए थे, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 296 रन से जीता था।
  • चेतेश्वर पुजारा (791-अंक) चौथे स्थान पर और अजिंक्य रहाणे (759 अंक) छठे स्थान पर कायम हैं।
  • गेंदबाजों में बुमराह छठे स्थान पर एवं ऑस्ट्रेलिया के 'पैट कमिंस' शीर्ष स्थान पर हैं।
  • भारत के रवींद्र जडेजा, टेस्ट ऑलराउंडरों में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।
  • ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत 360 अंकों के साथ शीर्ष पर है। 
  • ICC=International Cricket Council