1.हाल ही में रक्षा मंत्री ने इंडियन नेवी के जहाज़ी बेड़े में कौन सा तटरक्षक जहाज शामिल किया?

उत्तर:- ICGS सचेत को।

ICGS-सचेत

संबंधित अन्य बाते:-
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 105 मीटर लंबे स्वदेश निर्मित ‘ICGS सचेत’ को शामिल किया है।
  • ICGS सचेत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्मित 5 अपतटीय गश्ती जहाजों (OPV) की श्रृंखला में पहला है।
  • यह स्विफ्ट बोर्डिंग और खोज तथा बचाव कार्यों के लिए दो-इंजनों वाले हेलीकॉप्टर, 4 तेज गति वाली नाव और 1 हवा वाली नाव ले जाएगा और यह एक बार में 6.000 समुद्री मील क्षमता के साथ 26 समुद्री मील की गति से चल सकता है।

2.हाल ही में किस देश ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 'iFeel-You' ब्रेसलेट विकसित किया?

उत्तर:- इटली ने।

iFeel-You-ब्रेसलेट

संबंधित अन्य बाते:-
  • इटैलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), जेनोआ ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ‘iFeel-You’ ब्रेसलेट विकसित किया है।
  • इसे लॉकडाउन हटाए जाने के बाद कोरोनावायरस से लोगों की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है।
  • ‘iFeel-You' ब्रेसलेट किसी अन्‍य ब्रेसलेट के पास आने पर रेडियो सिग्नल का उपयोग करता है।
  • यह GPS का उपयोग नहीं करता है जो इसे उपयोगकर्ता के स्थानों पर नजर रखने में अक्षम बनाता है।
  • यह विशेष रूप से सामाजिक दूरी के नियमों पर नजर रखने के लिए बनाया गया है।

3.हाल ही में किस राज्य सरकार ने PPE किट पर 50% अनुदान देने का फैसला किया?

उत्तर:- उत्तर प्रदेश सरकार।

PPE-किट

संबंधित अन्य बाते:-
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने PPE किट पर 50% अनुदान देने का निर्णय लिया है।
  • यह अनुदान उन स्वास्थ्य सेवा केंद्र को दिया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित दरों पर रोगियों का इलाज करेंगे।
  • सरकार आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत अस्पतालों के लिए पंजीकरण समय को 6 महीने तक बढ़ाएगी।

4.हाल ही में किस को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा पाकिस्तानी एकदिवसीय क्रिकेट् टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है?

उत्तर:- बाबर आजम को।

बाबर-आजम

संबंधित अन्य बाते:-
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा बाबर आजम को सरफराज अहमद की जगह पर पाकिस्तानी एकदिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
  • वह वर्ष 2020-21 के लिए एकदिवसीय के साथ-साथ T20 अंतर्राष्ट्रीय टीम की कप्‍तानी संभालेंगे।
  • हालांकि, अजहर अली पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेट के कप्तान बने रहेंगे।

5.हाल ही में कौन पहला COVID-19 मुक्त यूरोपीय राष्ट्र बना?

उत्तर:- स्लोवेनिया।

स्लोवेनिया-img

संबंधित अन्य बाते:-
  • स्लोवेनिया कोरोना वायरस प्रकोप को समाप्त करने की घोषणा करने वाला पहला यूरोपीय राष्‍ट्र बन गया।
  • अब सामाजिक दूरी के उपायों के साथ सीमा को फिर से खोलने सहित लगाए गए प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी।
  • इटली, ऑस्ट्रिया, हंगरी और क्रोएशिया से घिरे 2 मिलियन आबादी वाले स्लोवेनिया देश ने कोरोनावायरस महामारी के कारण 1,464 मामले और 103 लोगों की मौत की सूचना दी है।
  • वहां पिछले दो सप्ताह में COVID-19 के केवल 35 मामले सामने आए हैं।

6.हाल ही में देबेश रॉय का निधन हुआ, वे कौन थे?

उत्तर:- प्रसिद्ध बंगाली लेखक।

देबेश-रॉय

संबंधित अन्य बाते:-
  • साहित्य अकादमी पुरस्‍कार जीतने वाले अनुभवी बंगाली लेखक देबेश रॉय (84 वर्षीय) का निधन हो गया।
  • उन्हें उनके उपन्यास ‘तीस्ता परेर ब्रिट्टान्‍टो’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में जजाति, बोरिसालेरजोगेन मोंडल,मानुष खुन कोरे केनो, और समय असमयेर ब्रिट्टान्‍टों’ शामिल हैं।
  • वह कोलकाता, पश्चिम बंगाल में रहते हैं।

7.हाल ही में किस ने कोरोना अध्ययन श्रृंखला के तहत 7 पुस्तकों का सेट लॉन्च किया?

उत्तर:- HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ने।

HRD

संबंधित अन्य बाते:-
  • HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ने NBT इंडिया द्वारा प्रकाशित कोरोना अध्‍ययन श्रृंखला की सात पुस्तकों के सेट और ई-संस्करण को लॉन्च किया।
  • सेटों का शीर्षक ‘Psycho-Social impact of pandemic & lockdown and how to Cope With’ है।
  • कोरोना अध्‍ययन श्रृंखला को कोरोना के संबंध में पाठकों हेतु दस्तावेज तैयार करने और सभी आयु के लोगों को प्रासंगिक पठन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु तैयार किया गया।
  • लोगों की मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ बनाने में मार्गदर्शन के लिए सेट लॉन्च किया गया।

8.हाल ही में किस ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के तीसरे भाग की घोषणा की?

उत्तर:- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने।

nirmala-img1589623285733-52.jpg-rs-high-webp

संबंधित अन्य बाते:-
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को समर्पित “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तीसरे भाग की घोषणा की।
  • इसके तहत, किसानों को अवसंरचना के लिए 1 लाख करोड़ रुपये; माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (MFE) के लिए 10,000 करोड़ रुपये की योजना और मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
  • ऑपरेशन ग्रीन को अब से सभी फलों और सब्जियों तक विस्‍तारित किया जाएगा।

Posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma