रक्त परिसंचरण तंत्र (Blood Circulary System) का भाग :- 2

Bright Future वेबसाइट पर RAILWAY SPECIAL BIOLOGY SERIES की आज की हमारी पोस्ट प्लाज्मा (Plasma या Matrix) के बारे में होगी। यह रक्त परिसंचरण तंत्र (Blood Circulary System) का भाग 2 है। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें। तो आइए शुरू करते हैं आज का टॉपिक --

1.प्लाज्मा (Plasma या Matrix)

प्लाज्मा (Plasma या Matrix) क्या है:-
  • यह रक्त का  अजीवित तरल भाग है।
  • यह मानव रक्त मे लगभग 55 से 60% पाया जाता है।
  • प्लाज्मा में 90 से 92% भाग जल, 7% प्रोटीन, 0.9% लवण तथा 0.1% ग्लूकोज पाया जाता है।
  • शेष पदार्थ बहुत कम मात्रा में होते हैं।
  • इनके अलावा प्लाज्मा में एमिनो एसिड (Amino Acid), लिपिड़ तथा कुछ आयन Ca++, Na+, Mg++, Cl- भी पाए जाते हैं।
  • रक्त मे सबसे क्रियाशील धनायन Na+ तथा सबसे क्रियाशील ऋणायन Cl- है।
  • प्लाज्मा का हल्का पीला रंग ब्लूरूबीन नामक वर्णक के कारण होता है।

प्लाज्मा के क्या कार्य है?
प्लाज्मा के कार्य:-
पचे हुए भोजन तथा हार्मोंस का शरीर में संवहन प्लाज्मा द्वारा ही किया जाता है।


प्लाज्मा में कौन कौन से प्रोटीन पाए जाते हैं?
प्लाज्मा में पाए जाने वाले प्रोटीन व उनके कार्य:-

a. Fibrinogen (फाइब्रिनॉजेन):-
  • रक्त का थक्का (Cloting) अर्थात चोट पर खुरंड़ बनाने में सहायक होता है।
b. Albumins (एलब्यूमिन्स):-
  • परासरण (osmotic) की क्रिया को संतुलित रखता हैं।
c. Globumins (ग्लोब्यूमिन्स):-
  • प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity Power) को बढ़ाता है।

सीरम (Serum) क्या है?
सीरम(Serum):-
प्लाज्मा में से Fibrinogen (फाइब्रिनॉजेन) नामक प्रोटीन निकलने पर, जो शेष पदार्थ बचता है वह सीरम कहलाता है।

प्लाज्मा

 Bright Future वेबसाइट पर RAILWAY SPECIAL BIOLOGY SERIES की आज की हमारी पोस्ट प्लाज्मा (Plasma या Matrix)  के बारे में थी। यह रक्त परिसंचरण तंत्र (Blood Circulary System) का भाग 2 थी पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें। 

यह भी देखे-
रक्त परिसंचरण तंत्र (Blood Circulary System) का भाग:-1-


Posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma