Bright Future वेबसाइट पर  आज की हमारी पोस्ट:- 

विश्व हास्य दिवस | 2 मई रविवार (World Laughter Day 2 May Sunday)

विश्व हास्य दिवस क्यों जरूरी है और इसकी शुरुआत कब हुई?
  • 'विश्व हास्य दिवस' मई माह में मनाया जाता है। यह मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 2021 में यह आज के दिन अर्थात 2 मई रविवार को मनाया जाएगा
  • मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि हँसना शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • 'हास्य दिवस' का 'विश्व दिवस' के रूप में प्रथम आयोजन 11 जनवरी, 1998 को मुंबई, भारत में किया गया था
विश्व-हास्य-दिवस
  • 'थैकर' एवं 'शेक्सपियर' जैसे विचारकों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि प्रसन्नचित व्यक्ति अधिक जीता है।

-हंसने के शारीरिक और मानसिक लाभ-

ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है:-
आमतौर पर बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं उससे छः गुना अधिक ऑक्सीजन हंसते समय लेते हैं। इस प्रकार हंसने से शरीर में सुचारू रूप से ऑक्सीजन का प्रवाह होता और ऑक्सीजन लेवल कम नहीं होता।

रक्त प्रवाह सुचारू रूप से बढ़ता है:-
जोर-जोर कर हंसने से हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहता है जिस कारण शरीर में ऑक्सीजन तथा अन्य पोषक तत्वों की कमी नहीं होती और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

मानसिक तनाव कम होता है:-
जोर-जोर कर हसने से मानसिक तनाव दूर होता हैं जिससे हम किसी भी कार्य को सकारात्मक ऊर्जा के साथ बड़ी ही सटीकता से यथार्थ रूप में कर सकते हैं।

नकारात्मकता को दूर कर मानसिक रूप से मजबूती:-
नकारात्मकता हमारे शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी कमजोर करती है हंसने से सकारात्मक शक्तियों का संचरण शरीर के अंदर होता है जिससे हम शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती महसूस करते हैं।

उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि :-
हंसने से हमारे शरीर में उत्साह की वृद्धि होती हैं, जिससे किसी भी कार्य को करने के लिए शरीर के अंदर मानसिक रूप से आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और हम दूसरों से एक कदम आगे रहते हैं।

"ब्राइट फ्यूचर परिवार की ओर से आप सभी को विश्व हास्य दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं हंसते रहिए मस्त रहिए स्वस्थ रहिए"