Bright Future वेबसाइट पर आज की हमारी पोस्ट विश्व की प्रमुख जनजातियां (Major tribes of the world) होगी। वनडे Exam के लिए Geography कि यह सीरीज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है हर Exam में Geography से Questions देखने को मिलते हैं। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें। तो आइए शुरू करते हैं आज का टॉपिक -

विश्व की प्रमुख जनजातियां (Major tribes of the world)

प्रजातियों की भिन्नताएं मानव के शारीरिक गुणविन्यास पर आधारित होती हैं।

विश्व-की-प्रमुख-जनजातियां-Major-Tribes-Of-The-World-in-Hindi

बहुत लम्बे समय तक एक ही जलवायु में निवास करने के कारण प्रजातियों का एक खास वर्ग विकसित हो जाता है, जैसे- श्वेत प्रजाति के लोग शीत प्रदेशों में और काली प्रजाति ( नीग्रोइड) के लोग विषुवत्त रेखीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
मानव प्रजातियों का वर्गीकरण सबसे पहले वर्नियर महोदय ने 18वीं शताब्दी में किया था।

- पिग्मी -
ये लोग मध्य अफ्रीका (कांगो बेसिन) के घने वनों के निवासी हैं। इनका कद 1 से 1.5 मी. एवं रंग काला होता है।
पिग्मी प्रजाति को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे-कांगो बेसिन में पिग्मी, श्रीलंका में वेद्धा,न्यूगिनी में पौपुआ और अमेजन बेसिन में रेड इण्डियन ।

- बुशमैन - 
दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी मरूस्थल के निवासी हैं।

- सेमांग -
भूमध्य रेखीय उष्ण और आर्द्र जलवायु के निवासी हैं।
ये मलेशिया, थाइलैंड अण्डमान, फिलीपीन्स और मध्य अफ्रीका में पाये जाते हैं।

- एस्किमो -
एस्किमो लोग मंगोलायड्स प्रजाति से सम्बन्ध रखते हैं एवं कुत्ते इनके प्रिय पशु होते हैं जिसकी सहायता से ये शिकार किया करते हैं।
एस्किमो लोगों की गाड़ी को 'स्लेज' तथा नौका को 'कयाक' कहते हैं।
शिकार के काम में आने वाले एस्किमो के तीखे भाले को 'हारपून' कहा जाता है। उनका निवास गृह 'इग्लू‌' कहलाता है।

- यूकागीर -  
इनका निवासस्थान टूण्ड्रा प्रदेश में बर्खायांस्क और स्टेनोवाय पर्वत के बीच हैं।

- मसाई -
ये केन्या और पूर्वी युगांडा के पठारी प्रदेशों में रहते हैं। ये घुमक्कड़ प्रजाति के हैं।

- खिरगीज -
ये लोग किर्गिस्तान के पामीर एवं ध्यान-शान पर्वत में रहते हैं। खिरगीज के घर को 'यूर्ट' कहा जाता है।

- बददू -
ये लोग मध्य-पूर्व में अरब के उत्तरी भाग के मरुस्थलीय और दूर-दराज के प्रदेशों में रहते हैं।

- बोरा - 
ये लोग ब्राजील, पेरू और कोलंबिया के क्षेत्रों में अमेजन तथा इसकी सहायक नदियों के बेसिन में कृषक के रूप में रहते हैं। इनका कद मध्यम होता है।

बोरा-Bora-People
बोरा लोग (Bora People)


- सकाई -
मलेशिया में घने वनों से ढंकी घाटियों और निचले प्रदेशों में रहते हैं।

- पापुआन -
ये लोग 'न्यूगिनी' (प्रशांत महासागर) में रहते हैं। ये पिग्मी प्रजाति से मिलते-जुलते हैं।

विश्व की प्रमुख जनजातियां (Major tribes of the world)

जनजातियां - क्षेत्र
  • बर्बर - उत्तरी अफ्रीका
  • नीग्रो - मध्य अफ्रीका
  • वेददास - श्रीलंका
  • पुलियान - भारत
  • होसा निवासी - नाइजीरिया के मूल
  • फिन्स - यूरोपीय टुंड्रा
  • फल्लाह कृषक - मिस्र
  • अफरीदी - पाकिस्तान
  • मगयार (हेग्रेटी) - पूर्वी यूरोप
  • माया - मैक्सिको
  • बीअर - दक्षिण अफ्रीका
  • एस्कीमो - कनाडा, ग्रीनलैंड
  • तातार - साइबेरिया 
  • माओरी - न्यूजीलैंड 
  • खिरगीज स्टेपी क्षेत्र - मध्य एशिया 
  • पिग्मी बेसिन - जायरे (कांगो) 
  • पापुआन्स - न्यू गिनी 
  • रेड इंडियन - उत्तरी अमेरिका 
  • जुलू नटाल प्रांत - दक्षिण अफ्रीका 
  • फुलानी - नाइजीरिया 
  • कालमुख - मध्य एशिया 
  • जिवारी - अमेजन बेसिन

Bright Future वेबसाइट पर आज की हमारी पोस्ट विश्व की प्रमुख जनजातियां (Major tribes of the world) थी। वनडे Exam के लिए Geography कि यह सीरीज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है हर Exam में Geography से Questions देखने को मिलते हैं। पोस्ट को पढ़कर कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

यह भी देखे-
By CEO & Counsellor :-  PANKAJ JANGID (Author, Science expert and mathematician)

Posted by co-founder & managing director:- Rahul Vishvkarma