साप्ताहिक करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स - (30th Jan to 5th Feb 2022)

1. उत्तर प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में चुना गया है।

weekly-current-affairs-30th-jan-to-5th-feb-2022

2. गुजरात में जामनगर के पास खिजड़िया पक्षी अभयारण्य और उत्तर प्रदेश में बखिरा वन्यजीव अभयारण्य को रामसर समझौते द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
3. अरावली जैव विविधता पार्क को भारत का पहला "अन्य प्रभावी क्षेत्र - आधारित संरक्षण उपाय" (OECM) स्थल -- घोषित किया गया है।
4. जी.ए. श्रीनिवास मूर्ति को रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) का निदेशक नियुक्त किया गया है।
5. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Neeraj-chopra-award

6. नीरज चोपड़ा को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।
7. भारत का पहला भूवैज्ञानिक पार्क मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी के तट पर लम्हेटा गांव में स्थापित किया जाएगा।
8. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एच. ई. एंटोनियो कोस्टा 30 जनवरी 2022 को फिर से चुने गए।

weekly-current-affairs-30th-jan-to-5th-feb-2022

9. लद्दाखी संस्कृति और पारंपरिक विरासत का वार्षिक उत्सव स्पितुक गुस्टर 30 जनवरी 2022 को शुरू हुआ।
10. वित्त मंत्री ने भारत की आजादी के 75 साल से लेकर 100 साल तक 'अमृत काल के लिए चार सरकारी प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया है।
11. भारतीय तटरक्षक बल ने 1 फरवरी 2021 को 46वां स्थापना दिवस मनाया।
12. ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने अमेरिकी डेनियल कोलिन्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला खिताब जीता।

weekly-current-affairs-30th-jan-to-5th-feb-2022

13. स्पेन के राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल फाइनल में रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराया।
14. पी. आर. श्रीजेश ने जीता वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 का पुरस्कार ।
15. अभिनेत्री प्राजक्ता कोली भारत की पहली संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) युवा जलवायु चैंपियन बन गई हैं।